भारत का देखा-देखी बांग्लादेश हाई कमीशन ने सोमवार को नई दिल्ली में कांसुलर और वीज़ा सेवाओं को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया। यह फैसला युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट के बीच लिया गया। बता दें कि इससे एक दिन पहले, भारत ने चट्टोग्राम में इंडियन वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर (IVAC) पर हुई हिंसा के बाद, अगले आदेश तक वीजा सेवाएं रोक दी थीं।
