Get App

Bangladesh Violence: 'बांग्लादेश कल हिल जाएगा...', उस्मान हादी को गोली मारने से पहले शूटर ने गर्लफ्रेंड को भेजा था ये मैसेज

Bangladesh Violence: जांच अधिकारियों के मुताबिक, हमले से एक रात पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि कुछ ऐसा होने वाला है जो “पूरे देश को हिला देगा”। यह चेतावनी देने के कुछ ही घंटों बाद, पिछले हफ्ते ढाका में दिनदहाड़े नकाबपोश और बाइक सवार हमलावरों ने शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी। बाद में इलाज के दौरान सिंगापुर में उसकी मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 9:31 PM
Bangladesh Violence: 'बांग्लादेश कल हिल जाएगा...', उस्मान हादी को गोली मारने से पहले शूटर ने गर्लफ्रेंड को भेजा था ये मैसेज
बांग्लादेश में इन दिनों अराजकता का माहौल बना हुआ है।

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में इन दिनों अराजकता का माहौल बना हुआ हैभारत विरोधी कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में हुई मौत के बाद से देशभर में अशांति फैल गई है। हिंसा का आलम ये है कि ईशनिंदा के आरोप में दंगाइयों ने एक हिंदू शख्स को पीट-पीटकर मार डाला और उसके शव को जला डाला। वहीं इनसबके बीच कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी पर गोली चलाने वाले शूटर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

गर्लफ्रेंड को भेजा था ये मैसेज

जांच अधिकारियों के मुताबिक, हमले से एक रात पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि कुछ ऐसा होने वाला है जो “पूरे देश को हिला देगा”। यह चेतावनी देने के कुछ ही घंटों बाद, पिछले हफ्ते ढाका में दिनदहाड़े नकाबपोश और बाइक सवार हमलावरों ने शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी। बाद में इलाज के दौरान सिंगापुर में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद देश के कई हिस्सों में अशांति फैल गई, जिसमें आगजनी, तोड़फोड़ और भीड़ की हिंसा देखने को मिली।

'हिल जाएगा पूरा देश...'

बांग्लादेशी जांच एजेंसियों के मुताबिक, मुख्य आरोपी फैसल करीम ने यह बात ढाका के पास सावर इलाके के एक रिसॉर्ट में कही थी। उस समय वह अपनी गर्लफ्रेंड और करीबी सहयोगी मारिया अख्तर लीमा के साथ मौजूद था। जांच के दौरान दर्ज बयानों के आधार पर अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि फैसल ने कहा था, “अगले दिन कुछ ऐसा होगा जो पूरे देश को हिला देगा।”

जमुना टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, यह बात कहते समय फैसल ने लीमा को शरीफ उस्मान हादी का एक वीडियो क्लिप भी दिखाया था। वहीं डेली जुगंतोर ने फैसल के हवाले से लिखा, “कल कुछ ऐसा होगा जिससे पूरा देश कांप जाएगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें