Benjamin Netanyahu: ईरान और अमेरिका में जारी युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप के दोस्त इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। ईरान युद्ध के बीच हंगरी के नए प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने नेतन्याहू की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को हिरासत में लेने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर नेतन्याहू हंगरी आते हैं तो वे उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मैग्यार ने कहा, "हंगरी इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का सदस्य बना रहेगा और अगर नेतन्याहू हंगरी आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने नवंबर 2024 में युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में पीएम नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
पीटर ने कहा कि अगर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) द्वारा वांछित कोई भी नेता हंगरी का दौरा करता है, तो उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। उन्होंने चुनावों के दौरान यह वादा किया था कि वे निवर्तमान नेता विक्टर ओर्बन द्वारा ICC से हटने के फैसले को रद्द कर देंगे। पीटर ने कहा, "मैंने इज़रायली प्रधानमंत्री को साफ कर दिया है कि हम पीछे नहीं हटेंगे।"
उन्होंने कहा, "अगर कोई इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का सदस्य है। और कोई वॉन्टेड व्यक्ति हमारे देश के इलाके में आता है, तो उसे हिरासत में लिया जाना चाहिए।" बता दें कि गाजा में युद्ध अपराधों के आरोपों को लेकर इजरायली पीएम के खिलाफ ICC का गिरफ्तारी वारंट जारी है।
जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि वे इस रुख को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हंगरी में एक राष्ट्रीय समारोह के लिए दिए गए हालिया निमंत्रण के साथ कैसे जोड़ते हैं? इस पर मैग्यार ने कहा कि चुने जाने के बाद से उन्होंने कई विश्व नेताओं से बात की है। उन्होंने बिना किसी अपवाद के सभी को 1956 की क्रांति की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर हंगरी आने का निमंत्रण दिया है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने इजरायली प्रधानमंत्री को यह भी स्पष्ट कर दिया कि हम (ICC से हटने का फैसला रद्द करने के मामले में) पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि मेरे सहयोगियों ने इसकी जांच की है और हम अभी भी इस वापसी को रोक सकते हैं।"
पीटर ने कहा, "अगर कोई ICC का सदस्य है और कोई ऐसा व्यक्ति, जो वांछित है, हमारे देश की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसे हिरासत में लिया जाना अनिवार्य है... हर देश और सरकार का प्रमुख इन कानूनों से भली-भांति परिचित है।"
ICC ने नवंबर 2024 में युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में इजरायली पीएम नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। यह एक ऐसा आदेश है जिसे सदस्य देशों पर सैद्धांतिक रूप से लागू करना अनिवार्य है।
इससे पहले, अप्रैल 2025 में जब इजरायली प्रधानमंत्री बुडापेस्ट दौरे पर आए थे, तब हंगरी ने उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, मैग्यार ने घोषणा की है कि वह 2 जून तक इस वापसी की प्रक्रिया को रोक देंगे।