Iran-US War News Update: 'हम युद्ध के मैदान में नए दांव दिखाएंगे...'; क्या ईरान ने जंग की कुछ नई तैयारी की है? स्पीकर का बड़ा दावा

Iran-US War: अमेरिका और ईरान के एक दूसरे को लेकर कड़े तेवर अपनाए जाने के बीच पाकिस्तान में होने वाली बहुचर्चित शांति वार्ता के दूसरे दौर पर अनिश्चितता छाई हुई है। इस बीच, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर गालीबाफ ने अमेरिका को नए सिरे से धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध फिर से शुरू हुई तो ईरान जंग के मैदान में नए पत्ते खोलेगा

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Iran-US War: जरूरत पड़ने पर ईरान युद्ध में अमेरिका के खिलाफ कठोर सैन्य कदम उठा सकता है

Mohammad Bagher Ghalibaf: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का साया लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच, ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालीबाफ ने अमेरिका को नए सिरे से धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर जंग फिर से शुरू हुई तो ईरान युद्ध के मैदान में नए पत्ते खोलेगा। संसद स्पीकर मोहम्मद मोहम्मद बगेर गालिबफ ने मंगलवार (21 अप्रैल) सुबह तेहरान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "हम धमकियों के साए में बातचीत स्वीकार नहीं करते।"

उन्होंने अमेरिका को साफ चेतावनी दी है कि ईरान अब युद्ध के मैदान में नए पत्ते खोलने के लिए तैयार है। यानी जरूरत पड़ने पर ईरान कठोर सैन्य कदम उठा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका चाहता है कि ईरान हथियार डाल दे। स्पीकर ने कहा कि लेकिन ईरान जंग के मैदान में नए पत्ते खोलने की तैयारी कर रहा है।

ईरानी फॉरेंसिक प्रमुख के अनुसार, लगभग दो महीने की लड़ाई के दौरान ईरान में कम से कम 3,375 लोग मारे गए हैं। इस बीच, इजरायल और लेबनान ने कहा कि वे गुरुवार को वाशिंगटन, D.C. में बातचीत के एक और दौर में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे पहली सीधी कूटनीतिक बातचीत जारी रखेंगे।


अमेरिका और ईरान के एक दूसरे को लेकर कड़े तेवर अपनाए जाने के बीच बहुचर्चित शांति वार्ता के दूसरे दौर पर अनिश्चितता छाई हुई है। आगामी दिनों में दोनों पक्षों के इस्लामाबाद में मिलने की उम्मीद है, जिसके लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम बुधवार को समाप्त होने वाला है। सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि उनके देश ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अमेरिका के साथ वार्ता के अगले दौर में भाग लेगा या नहीं।

नए सिरे से युद्ध की तैयारी में ईरान

मोहम्मद बाकिर गालीबाफ ने कहा कि तेहरान अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है। लेकिन नए सिरे से तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच आवश्यक उपाय करने के लिए तैयार है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहे एक ईरानी जहाज को निशाना बनाया।

सोमवार को तेहरान में साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बकाई ने कहा, "फिलहाल, जब तक मैं आपकी सेवा में हूं, हमारे पास बातचीत के अगले दौर के लिए कोई योजना नहीं है, और इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अमेरिका कूटनीति को आगे बढ़ाने के बारे में गंभीर नहीं था। उन्होंने दो सप्ताह के युद्धविराम के उल्लंघनों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "कूटनीति और बातचीत के लिए तत्परता का दावा करते हुए, अमेरिका ऐसे व्यवहार कर रहा है जो किसी भी तरह से राजनयिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में गंभीरता का संकेत नहीं देते हैं।"

ये भी पढे़ं- Justice Sharma Vs Kejriwal: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल को दिया तगड़ा झटका, वे 10 कारण जिनकी वजह से खारिज हो गई याचिका

इस्लामाबाद में वार्ता होगी?

यह बयान ऐसे समय आया जब दोनों पक्ष वार्ता के दूसरे दौर के लिए इस्लामाबाद पहुंचने की तैयारी में थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इसके जारी रहने की संभावना प्रतीत होती है। पाकिस्तान सरकार ने रेड जोन को लगभग पूरी तरह से सील कर दिया है, जहां सेरेना और मैरियट होटलों सहित प्रमुख कार्यालय और इमारतें स्थित हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात की। नवकी ने अपेक्षित दूसरे दौर की वार्ता के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।