India–US Relations News: रूस से तेल की खरीद को लेकर भारत पर एक बार फिर निशाना साधते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'व्हाइट हाउस' के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने एक अजीबोगरीब बयान देकर सोशल मीडिया मजाक का पात्र बन गए हैं। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण भारतीय जनता की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। इसे रोकने की जरूरत है। इस दौरान नवारो ने 'फॉक्स न्यूज संडे' से एक इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान नेता हैं। नवारो के बयान का सोशल मीडिया पर मजाक उडाया जा रहा है।
