ब्रिटेन की शाही परिवार से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। किंग चार्ल्स III के भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के शक में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कुख्यात फाइनेंसर और सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से उनके कथित संबंधों की जांच के बीच हुई है। टेम्स वैली पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि नॉरफोक के एक 60 साल के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, नाम नहीं लिया गया, लेकिन जांच 2010 में एपस्टीन को कथित रूप से व्यापार से जुड़ी गोपनीय रिपोर्ट भेजे जाने के आरोपों से जुड़ी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जा रही है।
