Get App

‘भारतीयों को मारने का इंतजार नहीं कर सकता’, शिकागो मंदिर हमले के आरोपी ने सहकर्मियों से कहा, ‘बंदूक जाम होने पर फिर कोशिश की दी धमकी

अमेरिका के शिकागो शहर के पास एक हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की योजना बनाने के आरोप में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथ काम करने वाले लोगों से कहा था कि वह “भारतीय लोगों को मारने का इंतजार नहीं कर सकता।”

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 10:49 AM
‘भारतीयों को मारने का इंतजार नहीं कर सकता’, शिकागो मंदिर हमले के आरोपी ने सहकर्मियों से कहा, ‘बंदूक जाम होने पर फिर कोशिश की दी धमकी
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की साजिश! 19 साल का युवक गिरफ्तार

अमेरिका के शिकागो शहर के पास एक हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की योजना बनाने के आरोप में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथ काम करने वाले लोगों से कहा था कि वह “भारतीय लोगों को मारने का इंतजार नहीं कर सकता” और रविवार का दिन उसके लिए “खास दिन” होगा। उसकी ये बातें सुनकर सहकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी की पहचान अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस (Alexandros Paporakis) के रूप में हुई है। अधिकारियों को उसकी कथित हमले की योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद 11 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पैपोराकिस पर आतंकवादी धमकी देने और गैर-कानूनी तरीके से राइफल रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। 'द एसोसिएटेड प्रेस' (AP) के अनुसार, जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि अपनी गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले वह इलिनोइस के ऑरोरा में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) मंदिर की पार्किंग में गया होगा। यह मंदिर डाउनटाउन शिकागो से लगभग 40 मील पश्चिम में स्थित है।

आरोपी ने कहा- बंदूक जाम होने के बाद वह ‘फिर से कोशिश’ करेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें