चीन में कंज्यूमर स्टॉक्स की जोरदार पिटाई, AI की आंधी में आया 10 साल के निचले स्तर पर, कब मिलेगी राहत!

China Consumer vs AI Stocks: चीन में कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में निवेश इतना तेजी से नीचे गिरा कि यह करीब 10 साल के निचले स्तर पर आ गया तो दूसरी तरफ एआई से फायदा पाने वाली कंपनियों में निवेश रॉकेट की स्पीड से बढ़ा है। जानिए चीन में ऐसी स्थिति क्यों बनी और आगे क्या रुझान है

अपडेटेड Sep 27, 2026 पर 10:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
AI vs Consumer Sector: चीन टेक सेक्टर में वैश्विक बढ़त बनाने की कोशिशें कर रहा है और इससे निर्यात को बढ़ावा मिला है। इससे कैपिटल फ्लो एआई कंपनियों की तरफ हो गया।

China Stock Market News: चीन में ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों की जोरदार तेजी ने कंज्यूमर स्टॉक्स की ऐसी पिटाई की है कि इनकी हालत 10 साल में सबसे खराब हो गई। एक तरफ चीन में टेक सेक्टर धड़ाधड़ आगे बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ MSCI चीन के कंज्यूमर गुड्स के सब-इंडेक्सेज छह महीने में करीब 18% गिर गए और करीब 10 साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं दूसरी तरफ एआई-हैवी टेक इंडेक्स साल 2026 के लेवल के मुकाबले दोगुना से अधिक अधिक ऊपर चढ़ चुका है। लेटेस्ट अर्निंग्स सीजन में MSCI की कंज्यूमर स्टेपल फर्म्स का मुनाफा बाजार की उम्मीदों से लगभग 50% कम रहा।

क्या कहना है एक्सपर्ट्स का

जेड स्टोन इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी के फंड मैनेजर चेन शी ने न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग से बातचीत में कहा कि कंज्यूमर्स के खर्चों में रिकवरी नहीं हो पा रही है और एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। उनका कहना है कि निवेशक धड़ाधड़ एआई से फायदा होने वाली कंपनियों में पैसे डाल रहे हैं तो कंज्प्शन स्टॉक्स को बेच रहे हैं। उनका कहना है कि एसेट्स की कीमतों मे स्थिरता से लेकर कमाई में बढ़ोतरी की बेहतर संभावनाएं बनाने और मिनिमम इनकम बढ़ाने जैसे कदमों के जरिए सरकार कंज्यूमर कॉन्फिडेंस को फिर से मजबूत कर सकती है लेकिन सुधार का असर धीरे-धीरे ही दिखेगा।


शेडे स्पिरिट्स कंपनी का कहना है कि कंज्यूमर डिमांड गहरे एडजस्टमेंट से गुजर रही है। वहीं डिपार्टमेंट स्टोर ऑपरेटर नानजिंग सेंट्रल एंपोरियम ने ग्राहकों की कम आवाजाही और कम खर्च की तरफ इशारा किया है। चीन की एक प्रमुख शराब कंपनी Kweichow Moutai Co. का पहली छमाही का शुद्ध मुनाफा गिर गया।

चीन के एक इंवेस्टमेंट बैंक चानसन एंड कंपनी की डायरेक्टर शेन मेंग का कहना है कि चीन के कंज्यूमर स्टॉक्स में लंबे समय से चल रही आर्थिक मंदी के बीच फिलहाल कोई मजबूत कैटेलिस्ट नहीं नजर आ रहा। उनका कहना है कि लॉन्ग-टर्म में टेक सेक्टर में मजबूत ग्रोथ की अधिक उम्मीद दिख रही तो कंज्यूमर स्टॉक्स कमजोर फंडामेंटल्स और दूसरे सेक्टर में पूंजी के फ्लो के बीच फंसे रह सकते हैं।

AI vs Consumer Sector: China में कैसी है स्थिति

चीन टेक सेक्टर में वैश्विक बढ़त बनाने की कोशिशें कर रहा है और इससे निर्यात को बढ़ावा मिला है। इससे कैपिटल फ्लो एआई कंपनियों की तरफ हो गया। अगस्त में रिटेल बिक्री में सिर्फ 0.4% की मामूली बढ़त हुई और ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस बात के संकेत बहुत कम हैं कि गोल्डन वीक होलिडे के बाद इसकी स्थिति सुधरेगी। बता दें कि गोल्डन वीक होलिडे ट्रैवल और स्पेंडिंग के लिए काफी अहम होता है।

कोरोना महामारी के पहले स्थिति ठीक उल्टी थी, जब चीन के मिडिल क्लास की ग्रोथ दुनिया की सबसे शानदार ग्रोथ कहानियों में से एक मानी जाती थी। अब कंज्यूमर सेगमेंट में स्थिति ऐसी है कि लंबे समय में प्रॉपर्टी मार्केट में सुस्ती, आय में धीमी बढ़त और कंज्यूरम कॉन्फिडेंस के संकट में इसमें निवेश घाटे का सौदा बन गई है। खर्च के एक मुख्य आधार घरों की बिक्री को फिर से बढ़ाने के लिए सरकार कुछ वर्षों से नीतिगत सपोर्ट दे रही है लेकिन यह भी मदद नहीं कर पाया। चीन में प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार गिर रही हैं।

बैंक ऑफ अमेरिका में एशिया पैसिफिक इक्विटी स्ट्रैटेजी की हेड विनी वू (Winnie Wu) का कहना है कि चीन के कंज्यूमर सेक्टर की मुश्किलें ऐसे ग्लोबल माहौल में बढ़ रही हैं जहां निवेशक कंज्यूमर शेयरों के बजाय एआई इन्वेस्टमेंट बूम से फायदा उठाने वाली कंपनियों में पैसा लगा रहे हैं। उनका कहना है कि टैक्स नियमों को सख्ती से लागू करने जैसी घरेलू नीतियों के चलते चीन में परिवारों और कारोबारियों पर वित्तीय बोझ बढ़ रहा है।

RCF Share Price: ₹797 करोड़ में अपग्रेड होगी अमोनिया प्लांट, L&T को मिला जिम्मा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।