Get App

China Earthquake: सुबह-सुबह से चीन में कांपी धरती, मचा हड़कंप, 4.2 तीव्रता के लगे भूकंप के झटके

China Earthquake: भारत के पड़ोसी देश चीन में सुबह-सुबह से भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। ये भूकंप उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के लैंगफैंग में स्थित योंगकिंग काउंटी में आया था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, भूकंप जमीन की सतह से 20 किलोमीटर नीचे आया था

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 8:36 AM
China Earthquake: सुबह-सुबह से चीन में कांपी धरती, मचा हड़कंप, 4.2 तीव्रता के लगे भूकंप के झटके
China Earthquake: भूकंप का केंद्र चीन की राजधानी बीजिंग से 55 किमी दूर है। जिसकी वजह से बीजिंग में भी झटके लगे।

भारत के पड़ोसी देश चीन में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के लैंगफैंग में स्थित योंगकिंग काउंटी में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। चीन में भूकंप की निगरानी करने वाले चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) ने इस घटना की जानकारी दी है। भूकंप जमीन की सतह से 20 किलोमीटर नीचे आया था। इसका केंद्र चीन की राजधानी बीजिंग से 55 किमी दूर है। जिसकी वजह से बीजिंग में भी झटके महसूस किए गए।

चीन की अलर्ट सिस्टम ने फौरन लोगों के फोन पर अलर्ट मैसेज जारी कर दिया। जिससे लोगों को सतर्क रहने का मौका मिल गया। बता दें कि चीन भूकंप के लिहाज से संवेदनशील देशों में से एक है। यहां समय-समय पर हल्के से लेकर गंभीर तीव्रता वाले भूकंप आते रहते हैं।

जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

भूकंप के बाद भी बिजली आपूर्ति और वाहनों की आवाजाही बनी हुई है। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। लैंगफैंग शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो ने स्थिति का जायजा लेने के लिए भूकंप के केंद्र पर कर्मचारियों को भेज दिया है। भूकंप के केंद्र से 5 किमी के इलाके में कई गांव और कस्बे मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र योंगकिंग काउंटी से 13 किलोमीटर, लैंगफैंग के शहरी क्षेत्र से 15 किलोमीटर और बीजिंग के शहरी क्षेत्र से 55 किलोमीटर दूर है। CENC से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 5 सालों में भूकंप के केंद्र से 200 किलोमीटर के भीतर 3.0 या उससे अधिक तीव्रता के कुल आठ भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिनमें यह भूकंप सबसे शक्तिशाली था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें