China News: मार्केट की उम्मीद के मुताबिक ही लगातार 16वें महीने चीन ने बेंचमार्क ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। चीन ने एक साल के लोन प्राइम रेट (LPR) को 3.00% और पांच साल के लोन प्राइम रेट को 3.50% पर स्थिर बनाए रखा है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के सर्वे में शामिल 21 इकनॉमिस्ट्स ने भी ऐसी ही उम्मीद जाहिर की थी। चीन ने ऐसे समय में ब्याज दरों को स्थिर बनाए रखा है, जब हाल ही में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें बढ़ाई थी और आने वाले महीनों में इसमें और बढ़ोतरी के आसार जताए थे।
