चीन में आमसान से बरसे नोट, अचानक होने लगी पैसों की बारिश! लोगों ने खूब लूटे 1000 हांगकाग डॉलर के नोट

गवाहों ने बताया कि हांगकांग के 1000 डॉलर वाले नोटों के बंडल इमारत से गिर रहे थे। Star Lake City नाम के रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में यह घटना हुई। घटना की वीडियो तेजी से चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोगों ने आसमान से गिरते हुए नोटों में से कई नोट उठा लिए

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 9:01 PM
China Money Rain: चीन में आमसान से बरसे नोट, अचानक होने लगी पैसों बारिश! लोगों ने खूब लूटे 1000 हांगकाग डॉलर के नोट

चीन के शांतौ शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अचानक आसमान से नोटों की बारिश होने लगी। हालांकि, जब लोगों ने ऊपर देखा तो एक महिला अपने ऊंची इमारत के फ्लैट की खिड़की से भारी मात्रा में ये नोट फेंक रही थी। इससे नीचे सड़क पर खड़े लोग और आसपास के रहने वाले भागने लगे और नोट बटोरने की होड़ मच गई।

गवाहों ने बताया कि हांगकांग के 1000 डॉलर वाले नोटों के बंडल इमारत से गिर रहे थे। Star Lake City नाम के रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में यह घटना हुई। घटना की वीडियो तेजी से चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

कुछ लोगों ने आसमान से गिरते हुए नोटों में से कई नोट उठा लिए, उसके बाद पुलिस और बिल्डिंग मैनेजमेंट के लोग भी मौके पर पहुंच गए।


बिल्डिंग मैनेजमेंट और पुलिस की प्रतिक्रिया

कॉम्प्लेक्स के बिल्डिंग मैनेजमेंट ने पुष्टि की कि फेंके गए नोट असली थे। कुछ लोगों ने जो नोट उठाए थे, वे उन्हें वापस भी कर चुके हैं। पुलिस ने अपील की है कि जिन लोगों ने भी नोट उठाए हैं, वे उन्हें तुरंत मैनेजमेंट ऑफिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा कर दें। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और इस मामले की जांच चल रही है।

घटना के पीछे का कारण

अभी तक यह साफ नहीं है कि महिला ने ऐसा क्यों किया। कुछ अनौपचारिक खबरों में बताया गया है कि यह उसके पति से घरेलू झगड़े की वजह से हो सकता है। एक और खबर में दावा किया गया कि परिवार के किसी सदस्य की बीमारी से वह बहुत परेशान थी। हालांकि, इन बातों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है।

लोगों की प्रतिक्रिया

यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंडिंग हो गई। लोग इसे मजाक में “पैसे की बारिश” कहने लगे। कुछ यूजर्स ने महिला को “शांतौ कॉइन यंग मास्टर” का नाम भी दे दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने लाखों से लेकर 2 मिलियन हांगकांग डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपए) तक के नोट फेंके हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अमेरिका के जवान भूखे पेट लड़ रहे ईरान युद्ध, जहाजों पर खाने-पीने की सप्लाई हुई ठप! सामने आई खाने की प्लेट की तस्वीर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।