चीन के शांतौ शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अचानक आसमान से नोटों की बारिश होने लगी। हालांकि, जब लोगों ने ऊपर देखा तो एक महिला अपने ऊंची इमारत के फ्लैट की खिड़की से भारी मात्रा में ये नोट फेंक रही थी। इससे नीचे सड़क पर खड़े लोग और आसपास के रहने वाले भागने लगे और नोट बटोरने की होड़ मच गई।
