Get App

चीन में खुले ऐसे स्कूल जिनमें पढ़ाई कर रहे रोबोट! AI के बाद ड्रैगन की इस नई तैयारी के पीछे की असली मंशा जानिए

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चल रही ग्लोबल रेस के बीच चीन ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया और हैरान कर देने वाला कदम उठाया है। पूर्वी चीन में हांग्झोउ रोबोट स्कूल नाम से एक अनूठा संस्थान खोला गया है। इस स्कूल की सबसे खास बात यह है कि यहां इंसान नहीं बल्कि ह्यूमनॉइड रोबोट ए़डमिशन लेते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 12:35 PM
चीन में खुले ऐसे स्कूल जिनमें पढ़ाई कर रहे रोबोट! AI के बाद ड्रैगन की इस नई तैयारी के पीछे की असली मंशा जानिए
चीन में खुले ऐसे स्कूल जिनमें पढ़ाई कर रहे रोबोट!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर चल रही ग्लोबल रेस के बीच चीन ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया और हैरान कर देने वाला कदम उठाया है। पूर्वी चीन में हांग्झोउ रोबोट स्कूल नाम से एक अनूठा संस्थान खोला गया है। इस स्कूल की सबसे खास बात यह है कि यहां इंसान नहीं बल्कि इंसानों जैसा दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट ए़डमिशन लेते हैं और अलग-अलग कामों के लिए इनको ट्रेनिंग दी जाती है। AFP की एक खास रिपोर्ट के मुताबिक चीन रोबोट्स को भविष्य के वर्कफोर्स के हिसाब से तैयार कर रहा है, ताकि एडवांस रोबोटिक्स और एआई का कॉमर्शियल इस्तेमाल आसानी से किया जा सके।

इस स्कूल में एक छोटी ह्यूमनॉइड टूर गाइड वूजी है। ये यहां आने वाले मेहमानों और स्कूली बच्चों का स्वागत एक इंटर्न की तरह करती है। यह यूनिट्री कंपनी का कस्टमाइज्ड मॉडल है। वूजी खुद अपनी आवाज में बताती है कि वह अभी ट्रेनिंग पीरियड में है और ये स्कूल रोबोट्स को अलग-अलग किस्म की नौकरियों के लिए खास कोर्स की ट्रेनिंग देता है और इसके बाद उन्हें सर्टिफिकेट भी मिलता है।

स्टूडेंट बनकर रोबोट सीख रहे काम, परीक्षा पास करने पर मिलेगा ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट

लोकल गवर्नमेंट की मदद से झेजियांग यूनिवर्सिटी इस हांग्झोउ रोबोट स्कूल को चला रही है। इसका मुख्य उद्देश्य रोबोटिक्स कंपनियों के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को दूर करना है ताकि मशीनों को प्रयोगशालाओं से निकालकर असल दुनिया में काम पर लगाया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें