Colombia Plane Crash: कोलंबियाई वायुसेना का प्लेन क्रैश! विमान में सवार थे 125 जवान, 34 सैनिकों की मौत

Colombia Plane Crash: न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, कोलंबिया की सेना ने सोमवार (23 मार्च) को बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से में एक ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटना में लगभग 34 सैनिकों के मारे जाने की आशंका है। इस दुर्घटना में एक लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 प्लेन शामिल था, जिसमें लगभग 110 सैनिक सवार थे

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 6:41 AM
Story continues below Advertisement
Colombia Plane Crash: 110 सैनिकों को ले जा रहे विमान के क्रैश होने के बाद करीब 80 कोलंबियाई जवानों के मारे जाने की आशंका है

Colombia Plane Crash: कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार (23 मार्च) को बताया कि 125 सैनिकों को लेकर जा रहा वायुसेना का एक विमान देश के दक्षिणी हिस्से में पेरू की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि यह प्लेन क्रैश तब हुई जब लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान कोलंबिया के दक्षिण में पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगिजामो से उड़ान भर रहा था। बताया जा रहा है कि यह कोलंबियाई सेना का विमान था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कोलंबिया के पुटुमायो विभाग के गवर्नर ने बताया कि हादसे में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब कोलंबियाई वायु सेना का 125 लोगों को ले जा रहा एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ वह कोलंबिया के दक्षिणी न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon region में पेरू की सीमा के पास अंदरूनी इलाके में स्थित है। विमान सशस्त्र बलों के सैनिकों को ले जा रहा था।


स्थानीय मीडिया आउटलेट 'BluRadio' के अनुसार, इस विमान में लगभग 125 लोग सवार थे। रक्षा मंत्री सांचेज ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब विमान प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि प्लेन में सशस्त्र बलों के सैनिक सवार थे।

उन्होंने कहा, "गहरे दुख के साथ, मैं यह सूचित करता हूं कि हमारी कोलंबियाई एयरोस्पेस फोर्स का एक हरक्यूलिस विमान प्यूर्टो लेगुइजामो (पुटुमायो) से उड़ान भरते समय एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया। उस समय विमान हमारी पब्लिक फोर्स के सैनिकों को ले जा रहा था।"

उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल पर इमरजेंसी और सैन्य टीमों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि, मंत्री या अधिकारियों ने अभी तक हताहतों की संख्या या दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। एक अधिकारी ने कहा, "सैन्य यूनिट्स पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं। हालांकि, पीड़ितों की संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है।"

ये भी पढ़ें- Bengal Opinion Poll 2026: ओपिनियन पोल में बंगाल में चौथी बार ममता सरकार! लेकिन TMC को कड़ी टक्कर देगी BJP

कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस भयानक दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई होगी। यह एक ऐसी दुर्घटना है जो कभी होनी ही नहीं चाहिए थी।" BluRadio की रिपोर्ट में बताया गया है कि कि यह दुर्घटना एक शहरी केंद्र से लगभग 3 किलोमीटर (2 मील) की दूरी पर हुई। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारी बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।