Trump Administration on Covid-19: व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कोविड-19 से जुड़ा एक वेबसाइट लॉन्च किया। अमेरिका ने इसमें कोरोनावायरस की उत्पत्ति के लिए चीन में एक लैब लीक को जिम्मेदार ठहराया। सिर्फ यहीं नहीं डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सरकार ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden), अमेरिका के पूर्व शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी एंथनी फाउची (Anthony Fauci) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की भी आलोचना की है। इस वेबसाइट में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क अनिवार्य करने और लॉकडाउन जैसे कदमों की भी आलोचना की गई है।