Get App

Counter-Tariffs : ट्रम्प के यू-टर्न के बाद, यूरोपीय संघ ने भी 90 दिनों के लिए काउंटर-टैरिफ पर लगाई रोक

Trumps U-turn : राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अधिकांश अमेरिकी टैरिफ़ रोक दिए जाने के बाद यूरोपियन कमीशन ने भी 90 दिनों के लिए काउंटर-टैरिफ़ रोक दिए हैं। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने की दिशा में उठाया गया एक कदम बताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 7:35 PM
Counter-Tariffs : ट्रम्प के यू-टर्न के बाद, यूरोपीय संघ ने भी 90 दिनों के लिए काउंटर-टैरिफ पर लगाई रोक
दुनिया के सबसे बड़े ट्रेडिंग ब्लॉक यूरोपीय संघ के सदस्यों ने ट्रेड के मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत के जरिए समझौते के प्रति अपनी प्राथमिकता दोहराई है

यूरोपियन कमीशन ने ट्रेड डील के लिए होने वाली बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए जाने वाले जवाबी टैरिफ को 90 दिनों के लिए निलंबित करने का ऐलान किया है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप द्वारा अधिकांश अमेरिकी टैरिफ पर अस्थायी रूप से रोक लगाने के बाद यह घोषणा की है।

यूरोपीय कमीशन की चेयरमैन उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने कहा,"यूरोपीय यूनियन के जवाबी उपायों को अपनाने को अंतिम रूप देते समय हम उन्हें 90 दिनों के लिए स्थगित कर देंगे। अगर अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत संतोषजनक नहीं होती है,तो हमारे जवाबी उपाय लागू हो जाएंगे।"

उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने रिसिप्रोकल टैरिफ पर रोक को "ग्लोबल अर्थव्यवस्था को स्थिर करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम" बताया था। उन्होंने कहा था कि ट्रेड और सप्लाई चेन को बनाए रखने के लिए सामान्य स्थितियां आवश्यक हैं।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ में 90 दिन की राहत दी। उन्होंने कहा है कि इन 90 दिनों के दौरान उन देशों पर केवल 10 प्रतिशत का टैरिफ लगेगा। वहीं चीन की ओर से अमेरिकी सामानों पर 10 अप्रैल से 84 प्रतिशत टैरिफ की नई घोषणा के बाद ट्रंप ने तुरंत प्रभाव से चीन पर अमेरिकी टैरिफ को 104 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें