क्रूड ऑयल में 9 अप्रैल को भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे जबर्दस्त तेजी दिखी। डब्ल्यूटीआई क्रूड 6.27 फीसदी यानी 5.9 डॉलर के उछाल के साथ 100.335 डॉलर पर पहुंच गया। सीजफायर की खबर से क्रूड में नरमी दिखी थी। इसका भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से काफी नीचे आ गया था। ब्रेंट क्रूड भी करीब 4 फीसदी के उछाल के साथ 98.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
