स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने का तुरंत असर क्रूड की कीमतों पर पड़ा। 17 अप्रैल को शाम में होर्मुज खुलने के ऐलान के बाद क्रूड की कीमतें क्रैश कर गईं। क्रूड की कीमतों में गिरावट भारत सहित पूरी दुनिया के लिए खुशखबरी है। क्रूड की कीमतों में उछाल से दुनिया में महंगाई बढ़ने और इकोनॉमिक ग्रोथ घटने की आशंका जताई जा रही थी। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान की लड़ाई शुरू होने के बाद क्रूड की कीमतों में बड़ा उछाल आया था।
