Salim Dola Arrest In Istanbul: भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कथित करीबी साथी और भारत में अवैध ड्रग्स कारोबार से जुड़े एक अहम वॉन्टेड को इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सलीम डोला के रूप में हुई है। वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और देश के कई राज्यों की पुलिस सहित भारत की कई एजेंसियों की नजर में था। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि सलीम डोला ने भारत और उसके आसपास एक्टिव नेटवर्क से जुड़े ड्रग्स तस्करी के ऑपरेशन्स की देखरेख में अहम भूमिका निभाई थी।
