Get App

"डील डन, तेल की सप्लाई शुरू होने दो!" ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म करने का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि ईरान के साथ शांति समझौता अंतिम रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा और अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म कर देगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 8:17 AM
"डील डन, तेल की सप्लाई शुरू होने दो!" ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म करने का किया ऐलान
US-ईरान में डील...होर्मुज में फिर से होगी तेलों की सप्लाई, ट्रंप ने किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि ईरान के साथ शांति समझौता अंतिम रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोल दिया जाएगा और अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म कर देगा।

अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफर्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई!"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने का आदेश देता हूं। दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन चालू करो। तेल की सप्लाई शुरू होने दो!"

बता दें कि यह पोस्ट मध्यस्थ पाकिस्तान के यह बताने के कुछ ही समय बाद आया कि दोनों पक्ष एक समझौते पर पहुंच गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें