Get App

ट्रंप के दावों के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को इतनी आसानी नहीं छोड़ेगा ईरान, लेकिन क्यों?

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सऊदी अरब, यूएई, कतर, पाकिस्तान, तुर्किए, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं से भी इस मुद्दे पर बात की है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा कि अगले कुछ घंटों या रविवार तक ईरान को लेकर “अच्छी खबर” आ सकती है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 24, 2026 पर 4:48 PM
ट्रंप के दावों के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को इतनी आसानी नहीं छोड़ेगा ईरान, लेकिन क्यों?
ट्रंप के दावों के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को इतनी आसानी नहीं छोड़ेगा ईरान, लेकिन क्यों?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ शांति समझौते पर लगभग सहमति बन चुकी है। इस समझौते में दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने की बात शामिल है, ताकि जहाज बिना किसी रोक-टोक और टैक्स के गुजर सकें।

लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या ईरान इतनी आसानी से होर्मुज पर अपना नियंत्रण छोड़ देगा?

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि अमेरिका, ईरान और कई क्षेत्रीय देशों के बीच “शांति समझौते” का मसौदा लगभग तैयार है। उन्होंने कहा कि अंतिम बातचीत जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें