Donald Trump Buffalo Viral Video: बकरीद पर 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसे की कुर्बानी में लास्ट मोमेंट पर आया ट्विस्ट, इसकी तो जान बच गई!

Bakrid 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने वाला एक भैंसा ऑनलाइन वायरल हो गया था, जिसे बकरीद की कुर्बानी से बचाकर बांग्लादेश के 'नेशनल जू' में भेज दिया गया है। लगभग 700kg वजन वाले इस जानवर ने ईद-उल-अजहा से पहले सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसके वीडियो को लाखों व्यूज मिले हैं

अपडेटेड May 28, 2026 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement
Bakrid 2026: 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम के दुर्लभ सफेद भैंसे की आखिरकार जान बच गई है

Bakrid 2026: बांग्लादेश में सुनहरे बालों वाले दुर्लभ और सोशल मीडिया पर वायरल एल्बिनो भैंसा को आखिरकार बकरीद पर कुर्बानी से बचा लिया गया है। उसे लोग उसके लुक की वजह से 'डोनाल्ड ट्रंप' कहने लगे थे। करीब 700 किलो वजनी यह भैंसा कुर्बानी के लिए बेचा जा चुका था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने और लोगों की भारी भीड़ जुटने के बाद बांग्लादेश सरकार ने आखिरी वक्त में हस्तक्षेप किया। इस भैंसे के सुनहरे बाल और अलग लुक की वजह से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों से आखिरी समय में इसकी कुर्बानी रुकवा दी। खरीदार को पैसे वापस कर दिए गए और भैंसे को ढाका के चिड़ियाघर भेजने का फैसला लिया गया। गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद के आदेश पर खरीदार को पैसे लौटाए गए और भैंसे को ढाका के 'नेशनल जू' भेजने का फैसला लिया गया।

कैसे पड़ा 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम?


फार्म मालिक जियाउद्दीन मृधा के मुताबिक, उनके छोटे भाई ने इसके सुनहरे बाल देखकर इसका नाम 'डोनाल्ड ट्रंप' रखा था। उन्होंने बताया कि यह भैंसा बेहद शांत स्वभाव का है। इसकी खास देखभाल करनी पड़ती है। बांग्लादेश में सफेद एल्बिनो भैंसे बेहद दुर्लभ माने जाते हैं। इसलिए यह जानवर बकरीद के मौसम में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया।

लगभग 700kg वजन वाले इस भैंस ने ईद-उल-अजहा से पहले के दिनों में सोशल मीडिया पर तब ध्यान खींचा जब फोटो और वीडियो में उसके माथे पर एक खास सफेद पैच और कंघी जैसे बाल दिखे। देखने वालों ने तुरंत इसे 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा' कह दिया। इसके क्लिप्स को सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज मिले।

भैंस के मालिक का बयान

देखते ही देखते इंटरनेट पर इस भैंसे का नाम ही 'डोनाल्ड ट्रंप' पड़ गया। वह अब चर्चा का केंद्र बन गया है। यह भैंस अपनी अलग दिखने वाली शक्ल और अनोखे अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भैंस के मालिक 38 वर्षीय जियाउद्दीन मृधा ने बताया कि उनके छोटे भाई ने इसका नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा था।

इसकी वजह भैंसे के लंबे और लहराते बाल हैं, जो ट्रंप के हेयरस्टाइल जैसे दिखते हैं। राजधानी ढाका के पास नारायणगंज स्थित अपने फार्म पर जियाउद्दीन ने बताया, "मेरे छोटे भाई ने इसके अलग और अनोखे बालों को देखकर इसका यह नाम रखा था।" यह भैंसा अब इलाके में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

पीएम मोदी ने दी बकरीद की बधाई

ईद उल-अजहा यानी बकरीद गुरुवार को देश के अधिकांश हिस्सों में मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि यह पर्व समाज में भाईचारे एवं खुशी की भावना को और गहरा करेगा। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा, "ईद उल-अजहा की बधाई! यह पर्व हमारे समाज में भाईचारे एवं खुशी की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं।"

ये भी पढ़ें- Delhi Rain Thunderstorm alert: दिल्ली-NCR में 60kmph स्पीड से आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने दिया बारिश का अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।