अब इस भारी मुश्किल में फंस गए है ट्रंप! हेल्थ एक्सपर्ट ने जताई गंभीर चिंता, बोलें- 'आग से खेल रहे हैं राष्ट्रपति'

Donald Trump Medical Report: न्यूयॉर्क के मशहूर फिजिशियन और पूर्व ईआर डॉक्टर स्टुअर्ट फिशर ने 'डेली मेल' से बातचीत में कहा कि सार्वजनिक की गई रिपोर्ट बाहरी डॉक्टरों को ट्रंप के स्वास्थ्य का सटीक मूल्यांकन करने के लिए पूरी जानकारी नहीं देती है। उन्होंने वजन बढ़ने को लेकर एक बड़ा रिस्क फैक्टर बताया। डॉ. फिशर के मुताबिक, उन्होंने चेतावनी दी कि यह कंजेस्टिव हार्ट फेलियर का शुरुआती चरण भी हो सकता है

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 9:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का वजन 108 किलोग्राम हो गया है, हाल ही में उनका वजह करीब 6.3 किलो बढ़ा है

Donald Trump Health Report: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया मेडिकल चेक-अप के बाद जहां व्हाइट हाउस के डॉक्टर उन्हें पूरी तरह फिट बता रहे हैं, वहीं एक जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट ने इस रिपोर्ट के एक खास हिस्से को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। हाल ही में हुए मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद पूर्व इमरजेंसी रूम डॉक्टर ने कहा है कि ट्रंप का बढ़ता वजन कोई सामान्य बात नहीं है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

बता दें कि 79 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति ने मैरीलैंड के वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में अपनी विस्तृत स्वास्थ्य जांच कराई थी। इसके बाद व्हाइट हाउस के फिजिशियन डॉ. सीन बारबाबेला ने निष्कर्ष निकाला कि ट्रंप राष्ट्रपति पद के कर्तव्यों को निभाने के लिए 'पूरी तरह फिट' हैं।

108 किलो के हुए डोनाल्ड ट्रंप


आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप का वजन अब बढ़कर 238 पाउंड यानी लगभग 108 किलोग्राम हो गया है। पिछली स्वास्थ्य जांच के मुकाबले इस बार उनके वजन में 14 पाउंड यानी करीब 6.3 किलोग्राम का इजाफा दर्ज किया गया है। इसी बढ़ते वजन को लेकर स्वास्थ्य गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

एक्सपर्ट ने दी गंभीर चेतावनी

न्यूयॉर्क के मशहूर फिजिशियन और पूर्व ईआर डॉक्टर स्टुअर्ट फिशर ने 'डेली मेल' से बातचीत में कहा कि सार्वजनिक की गई रिपोर्ट बाहरी डॉक्टरों को ट्रंप के स्वास्थ्य का सटीक मूल्यांकन करने के लिए पूरी जानकारी नहीं देती है। उन्होंने वजन बढ़ने को लेकर एक बड़ा रिस्क फैक्टर बताया। डॉ. फिशर के मुताबिक, बिना किसी ठोस वजह के अचानक वजन का बढ़ना ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी दिक्कतों का संकेत हो सकता है।

'आग से खेल रहे हैं ट्रंप'

डॉ. फिशर ने इसे सर्कुलेटरी सिस्टम की एक गंभीर और घातक समस्या बताते हुए कहा कि अगर ट्रंप इस वजन को नजरअंदाज करते हैं, तो वह 'आग से खेल रहे हैं'। यह स्थिति आगे चलकर बेहद गंभीर हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कंजेस्टिव हार्ट फेलियर का शुरुआती चरण भी हो सकता है।

हालांकि, डॉ. फिशर ने यह भी साफ किया कि मौजूदा मेडिकल रिपोर्ट में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है जो यह साबित करे कि ट्रंप किसी गंभीर दिल की बीमारी या हार्ट फेलियर से जूझ रहे हैं।

कॉग्निटिव टेस्ट में मिला परफेक्ट 30/30 स्कोर

तमाम चिंताओं के बीच राहत की बात यह रही कि राष्ट्रपति ट्रंप के दिल, फेफड़ों या न्यूरोलॉजिकल हेल्थ में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं पाई गई है। कुल 22 मेडिकल एक्सपर्ट्स की देखरेख में ट्रंप की कार्डिएक इमेजिंग, सीटी स्कैन और कैंसर से जुड़े कई महत्वपूर्ण टेस्ट किए गए थे।

व्हाइट हाउस के डॉक्टर बारबाबेला ने रिपोर्ट में लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप का कॉग्निटिव और शारीरिक प्रदर्शन बेहतरीन है'।

इसके अलावा, ट्रंप की पुरानी बीमारी 'क्रोनिक वेनस इंसफिशिएंसी' यानी नसों की कमजोरी में सुधार देखा गया है। सबसे खास बात यह रही कि मानसिक सतर्कता की जांच करने वाले 'मॉन्ट्रियल कॉग्निटिव असेसमेंट' (MoCA) टेस्ट में ट्रंप ने 30 में से 30 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है।

दुनिया में आने वाली है भयानक महामंदी! होर्मुज संकट पर IEA की बड़ी चेतावनी, 'रेड जोन' के करीब है ग्लोबल इकोनॉमी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।