Get App

'वेंटिलेटर पर है सीजफायर, कभी भी शुरू हो सकता है हमला!' ईरान के जवाब पर भड़के ट्रंप, बताया 'कचरे का डिब्बा'

US Iran Ceasefire: ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ईरान के जवाब की तीखी आलोचना की। ट्रंप ने कहा, 'ईरान ने जो भेजा है वह पूरी तरह अस्वीकार्य है। मैंने उसे पूरा पढ़ा भी नहीं, वह किसी 'कचरे' जैसा था। यह अब तक का सबसे कमजोर समझौता है'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 11, 2026 पर 10:28 PM
'वेंटिलेटर पर है सीजफायर, कभी भी शुरू हो सकता है हमला!' ईरान के जवाब पर भड़के ट्रंप, बताया 'कचरे का डिब्बा'
ट्रंप ने सीजफायर की तुलना एक ऐसे गंभीर मरीज से की जिसके बचने की उम्मीद न के बराबर है

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 10 हफ्तों से चला आ रहा संघर्ष विराम अब खत्म होने की कगार पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा भेजे गए शांति प्रस्ताव के जवाब को 'कचरा' बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि मौजूदा समझौता 'वेंटिलेटर' पर है और तेहरान की जिद के कारण यह कभी भी ढह सकता है।

'मैंने तो पूरा पढ़ा भी नहीं'

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ईरान के जवाब की तीखी आलोचना की। ट्रंप ने कहा, 'ईरान ने जो भेजा है वह पूरी तरह अस्वीकार्य है। मैंने उसे पूरा पढ़ा भी नहीं, वह किसी 'कचरे' जैसा था। यह अब तक का सबसे कमजोर समझौता है।'

अमेरिका का कहना है कि शांति तभी संभव है जब ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर बड़ी रियायतें दे, लेकिन तेहरान के जवाब में इसका कोई जिक्र नहीं था। ट्रंप ने सीजफायर की तुलना एक ऐसे गंभीर मरीज से की जिसके बचने की उम्मीद न के बराबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें