अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (जवाबी टैक्स) ठोंक दिया है। ट्रंप ने इसे डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ का नाम दिया है। टैरिफ की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा यह मुक्ति दिवस है। जिसका अमेरिका लंबे समय से इंतजार कर .कर रहा था। ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका के दौरे का भी जिक्र किया है। वहीं चीन पर 34 फीसदी और पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका के इस टैरिफ घोषणा से दुनिया में खलबली मच गई है।
