Trump Warning Iran: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद आक्रामक और खुली चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर '1,000 मिसाइलें लॉक और लोड' हैं, जो सीधे इस्लामी गणराज्य ईरान की तरफ निशाना साधे हुए हैं।
