अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल को देश को संबोधित करेंगे। भारतीय समय के अनुसार उनका संबोधन सुबह 6:30 बजे होगा। ट्रंप के इस संबोधन का दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम को देख ऐसा लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं। संभवत: यह मध्यपूर्व में चल रही लड़ाई से जुड़ा होगा। अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने भी इस बारे में संकेत दिए हैं।
