Get App

समुद्र की गहराई में मिली 'गोल्ड किचन', जहां खुद ब खुद बनता है सोना! वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल

Gold Kitchen: समुद्र की गहराई में एक जगह है, जिसे वैज्ञानिक पृथ्वी की ‘सोने की रसोई’ (Earth’s ‘gold kitchen’) कह रहे हैं। नई रिसर्च बताती है कि ये सोना आइलैंड आर्क्स के गहरे अंदर जमा होता है, लेकिन यह किसी एक प्रक्रिया की वजह से नहीं बल्कि बार-बार होने वाले उच्च तापमान की वजह से बनता है

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 8:00 PM
समुद्र की गहराई में मिली 'गोल्ड किचन', जहां खुद ब खुद बनता है सोना! वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल
समुद्र की गहराई में मिली 'गोल्ड किचन', जहां खुद ब खुद बनता है सोना! (IMAGE- AI Generated)

खौलता हुआ लावा, टकराती समुद्री प्लेटें और पाताल की गहराई में छिपा एक ऐसा राज जिसे विज्ञान ने अब जाकर सुलझाया है! जर्मनी के GEOMAR सेंटर के वैज्ञानिकों ने समुद्र के सीने को चीरकर उसके नीचे छुपे सोने के विशान भंडार का पता लगा लिया है। सुनने में दादी-नानी की जुबानी किसी काल्पनिक कहानी जैसा लग रह होगा, लेकिन विज्ञान की दुनिया में इसे 'मेंटल अल्केमी' कहा जाता है। आखिर समुद्र के नीचे सोने के विशाल भंडार कैसे बनते हैं? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए वैज्ञानिकों ने केर्माडेक आर्क से निकले ज्वालामुखी के कांच के 66 सैंपल की चीर-फाड़ की।

समुद्र की गहराई में एक जगह है, जिसे वैज्ञानिक पृथ्वी की ‘सोने की रसोई’ (Earth’s ‘gold kitchen’) कह रहे हैं। नई रिसर्च बताती है कि ये सोना आइलैंड आर्क्स के गहरे अंदर जमा होता है, लेकिन यह किसी एक प्रक्रिया की वजह से नहीं बल्कि बार-बार होने वाले उच्च तापमान की वजह से बनता है।

जहां एक समुद्री प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे धंसती है , वहां ज्वालामुखी द्वीपीय चाप (volcanic island arcs) बनते हैं। इन इलाकों में सोना बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। वैज्ञानिक इसकी वजह को लेकर लंबे समय से बहस कर रहे थे।

मेंटल पिघलने से बनता है सोना!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें