Japan Earthquake: जापान में फिर कांपी धरती, आया 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। वहीं, भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 2:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जापान में फिर कांपी धरती, आया 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप

Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो प्रांत में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। वहीं, भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि समुद्र में 1 मीटर (3.28 फीट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

जापानी ब्रॉडकास्टर NHK ने बताया कि इस स्तर की सुनामी लहरें कुछ इलाकों में पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं।


जापान के इन प्रांतों में अलर्ट 

जापान सरकार ने कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों के लिए भूकंप की आपातकालीन चेतावनी जारी की है। ये सभी शहर जापान के दक्षिणी क्यूशू द्वीप पर स्थित हैं।

वहीं, जापानी भूकंपीय तीव्रता स्केल पर इस भूकंप को अधिकतम 'शिंदो 7' मापा गया है। इसका मतलब है कि झटके इतने तेज थे कि लोगों के लिए खड़ा रहना भी मुश्किल था। कई इमारतें पत्तों की तरह हिलने लगीं। फिलहाल, भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दल काम में जुटे हैं।

प्रशान ने रोकी बुलेट ट्रेनें, हाइवे किया बंद

जापान सरकार और स्थानीय प्रशासन ने भूकंप के कारण क्यूशू शिनकानसेन में बुलेट ट्रेन सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। प्रभावित क्षेत्रों में हाइवे बंद कर दिए गए हैं। जबकि इन इलाकों में बिजली-पानी की सप्लाई ठप होने की खबरें हैं। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा की जांच की जा रही है।

बता दें कि जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित इलाकों में से एक 'प्रशांत रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है। यहां चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं, जिसके कारण इस क्षेत्र में लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। दुनिया के बड़े भूकंपों का एक बड़ा हिस्सा जापान में दर्ज किया जाता है, यही वजह है कि देश को भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

एक महीनें में दूसरा भूकंप

बता दें कि 25 जून को उत्तरी जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, लेकिन इससे न ही किसी और न ही कोई बड़ा नुकसान होने की खबर मिली थी।

यह भी पढ़ें: Iran-Trump: ट्रंप की पूरी फैमिली को मारने की प्लानिंग कर रहा ईरान! इस 'सीक्रेट मिशन' से उठा पर्दा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।