Eiffel Tower Closed: पेरिस का मशहूर एफिल टावर सोमवार (7 सितंबर) को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बंद रहा। यह हड़ताल एक विवादित व्यवस्था के विरोध में की गई, जिसमें कर्मचारियों के मुताबिक एक हिंदू धार्मिक समूह के निजी दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को अपने वर्कप्लेस से हटने और कुछ इलाकों में नहीं जाने के निर्देश दिए गए थे। इस घटना के सामने आने के बाद फ्रांस में लैंगिक समानता और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। यह मामला शनिवार का है, जब करीब 100 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एफिल टावर पहुंचा।
