Get App

96 घंटे में 2000 बम...मस्क के Grok AI ने ईरान में बरपाया था कहर! पेंटागन के इस खुलासे से हड़कंप

Elon Musk Grok AI US Military Iran Targets: पेंटागन के एक लीगल दस्तावेज से यह साफ हो गया है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई में मस्क के 'Grok' AI का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस खतरनाक एआई टूल की मदद से अमेरिकी सेना ने महज 96 घंटे यानी 4 दिनों के भीतर ईरान के 2000 ठिकानों पर चुन-चुनकर बम बरसाए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 10:23 AM
96 घंटे में 2000 बम...मस्क के Grok AI ने ईरान में बरपाया था कहर! पेंटागन के इस खुलासे से हड़कंप
जंग के मैदान में मस्क के 'Grok AI' की मदद से सेना ने 96 घंटे में ईरान के 2000 ठिकाने तबाह किए

US Military Used Grok AI Against Iran: टेक जगत के बेताज बादशाह एलॉन मस्क के AI टूल 'Grok' को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। अमेरिकी सरकार के एक कानूनी दस्तावेज से यह साफ हो गया है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई में मस्क के 'Grok' AI का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस खतरनाक एआई टूल की मदद से अमेरिकी सेना ने महज 96 घंटे यानी 4 दिनों के भीतर ईरान के 2000 ठिकानों पर चुन-चुनकर बम बरसाए।

क्या है पूरा मामला और कैसे खुला यह बड़ा राज?

यह पूरा खुलासा एलन मस्क की कंपनी xAI के खिलाफ चल रहे एक पर्यावरण से जुड़े मुकदमे के दौरान हुआ। मस्क के विशाल डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाले गैस टर्बाइनों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज है।

इस मामले में अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने कोर्ट में मस्क का बचाव करते हुए एक दलील पेश की। सरकार ने कहा कि इस मुकदमे से अमेरिका की राष्ट्रीय, आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा खतरा है। सरकार ने दलील दी कि मस्क के डेटा सेंटर की बिजली सप्लाई रोकने से उस एआई इनोवेशन को झटका लगेगा, जो अमेरिकी रक्षा विभाग के सैन्य ऑपरेशन्स को सपोर्ट कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें