Get App

SpaceX Starship Video: हिंद महासागर में धमाके के साथ लैंड हुआ एलन मस्क का SpaceX स्टारशिप, पहली नजर में लगेगा क्रैश हुआ पर..

SpaceX Starship: दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस कंपनी SpaceX ने अपने सबसे विशाल रॉकेट Starship की टेस्ट फ्लाइट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। शुक्रवार को हुई इस टेस्टिंग के दौरान एलन मस्क का यह मैसिव स्टारशिप एक बड़े धमाके के साथ हिंद महासागर में लैंड हुआ।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 23, 2026 पर 12:12 PM
SpaceX Starship Video: हिंद महासागर में धमाके के साथ लैंड हुआ एलन मस्क का SpaceX स्टारशिप, पहली नजर में लगेगा क्रैश हुआ पर..
हिंद महासागर में धमाके के साथ लैंड हुआ एलन मस्क का SpaceX स्टारशिप

SpaceX Starship: दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने अपने सबसे विशाल रॉकेट स्टारशिप (Starship) की टेस्ट फ्लाइट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। शुक्रवार को हुई इस टेस्टिंग के दौरान एलन मस्क का यह मैसिव स्टारशिप एक बड़े धमाके के साथ हिंद महासागर में लैंड हुआ। पहली नजर में वीडियो देखकर ऐसा लगेगा कि रॉकेट क्रैश हो गया है पर असल में यह स्पेसएक्स का एक कंट्रोल्ड स्पैशडाउन था। इस मिशन की कामयाबी के बाद स्पेसएक्स के कर्मचारियों में जश्न का माहौल है।

लोकल समय के अनुसार शाम 5:30 बजे के ठीक बाद इस स्पेसक्राफ्ट ने उड़ान भरी। हालांकि इस मिशन के दौरान कुछ टेक्निकल इश्यूज जरूर आए लेकिन इसके बावजूद स्टारशिप के अपर स्टेज ने योजना के मुताबिक आग की लपटों के बीच एक कंट्रोल्ड स्पैशडाउन पूरा किया। कंपनी की लाइवस्ट्रीम के दौरान स्पेसएक्स के कर्मचारी इस नजारे को देखकर जश्न में डूब गए। मिशन पूरा होने के बाद कंपनी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि स्पैशडाउन कंफर्म!

इस वीडियो को आप यहां नीचे देख सकते हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें