'वे उनकी केयरगीवर थीं' बिकिनी वाली दो औरतों के साथ तस्वीर की स्टीफन हॉकिंग के परिवार ने बताई सच्चाई

हॉकिंग के प्रतिनिधि के अनुसार, यह तस्वीर मार्च 2006 की है। उस समय स्टीफन हॉकिंग एक विज्ञान सम्मेलन (सिम्पोजियम) में हिस्सा लेने के लिए 'सेंट थॉमस' नाम के द्वीप पर गए थे। इस वैज्ञानिक कार्यक्रम का खर्च और आयोजन जेफ्री एपस्टीन ने किया था। इसमें दुनिया भर के करीब 20 बड़े वैज्ञानिक शामिल हुए थे

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 3:42 PM
Story continues below Advertisement
Stephen Hawking Epstein: बिकिनी वाली दो औरतों के साथ तस्वीर की स्टीफन हॉकिंग के परिवार ने बताई सच्चाई

मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की एक पुरानी तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह दो महिलाओं के बीच बैठे नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनके और बदनाम अपराधी जेफ्री एपस्टीन के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। Daily Mail की ओर से जारी की गई इस तस्वीर में स्टीफन हॉकिंग एक नीले रंग की कुर्सी पर आराम करते हुए मुस्कुरा रहे हैं। उनके हाथ में एक कॉकटेल है और वह दो महिलाओं के बीच में बैठे हैं।

हालांकि हॉकिंग के परिवार ने साफ किया है कि फोटो में दिख रही महिलाएं कोई अजनबी नहीं, बल्कि उनकी लॉन्ग टर्म केयरगिवर्स (देखभाल करने वाली) हैं। हॉकिंग को 'मोटर न्यूरॉन' (ALS) नाम की बीमारी थी, जिसकी वजह से वह पूरी तरह व्हीलचेयर और वेंटिलेटर पर निर्भर थे। उन्हें 24 घंटे मेडिकल सपोर्ट और देखभाल की जरूरत होती थी, और ये महिलाएं सालों से उनके साथ थीं।

फोटो कहां की है?


हॉकिंग के प्रतिनिधि के अनुसार, यह तस्वीर मार्च 2006 की है। उस समय स्टीफन हॉकिंग एक विज्ञान सम्मेलन (सिम्पोजियम) में हिस्सा लेने के लिए 'सेंट थॉमस' नाम के द्वीप पर गए थे।

इस वैज्ञानिक कार्यक्रम का खर्च और आयोजन जेफ्री एपस्टीन ने किया था। इसमें दुनिया भर के करीब 20 बड़े वैज्ञानिक शामिल हुए थे। यही वजह है कि हॉकिंग का नाम एपस्टीन की फाइलों में सामने आया है।

क्या हॉकिंग पर कोई आरोप हैं?

अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) की ओर से जारी दस्तावेजों में स्टीफन हॉकिंग का नाम 250 से ज्यादा बार आया है। लेकिन फाइलों से एक अहम बात यह भी निकली है:

  • गलत दावों का खंडन: 2015 के एक ईमेल में खुद जेफ्री एपस्टीन ने लिखा था कि हॉकिंग पर लगे 'गलत काम' में शामिल होने के आरोप झूठे हैं। एपस्टीन उन लोगों को इनाम देने की बात कर रहा था, जो हॉकिंग को निर्दोष साबित करने में मदद करें।
  • परिवार का पक्ष: हॉकिंग के परिवार का कहना है कि उनके ऊपर किसी भी तरह के गलत व्यवहार का शक जताना पूरी तरह निराधार और गलत है।

स्टीफन हॉकिंग का नाम एपस्टीन की फाइलों में इसलिए है, क्योंकि उन्होंने एपस्टीन की ओर से आयोजित एक साइंस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था। हॉकिंग पर अपने पूरे जीवन में कभी भी किसी गलत काम का कोई कानूनी आरोप नहीं लगा। 2018 में 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

Imran Khan: 'जेल में इमरान खान की हत्या कराना चाहते हैं असीम मुनीर', बहन अलीमा का सनसनीखेज दावा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।