'ऐसा लगता है जैसे पाकिस्तान में हैं’: अमेरिकी सांसद ने टेक्सास में 'इस्लामीकरण' पर जताई चिंता, भारी विरोध का करना पड़ा सामना

Pakistanis in America: रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया है कि उनके गृह राज्य के कुछ हिस्सों का 'इस्लामीकरण' हो रहा है। उन्होंने कहा कि टेक्सास के कुछ मॉल में जाने पर ऐसा लगता है कि आप पाकिस्तान में हैं, डलास में नहीं

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Pakistanis in America: रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को मस्जिदों के बारे में सुनने को मिल रहा है

Pakistanis in America: एक अमेरिकी सांसद ने आरोप लगाया है कि यूनाइटेड स्टेट्स (US) के टेक्सास में कुछ इलाकों का तेजी से 'इस्लामीकरण' हो रहा है। अमेरिका के सांसद ने टेक्सास राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे 'इस्लामीकरण' पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वहां के स्थानीय मॉल में जाकर ऐसा लगता है जैसे आप डलास में नहीं पाकिस्तान में हैं।

सांसद ब्रैंडन गिल ने शुक्रवार को 'रियल अमेरिकाज वॉयस' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मुझे अपने मतदाताओं से लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं जो डलास क्षेत्र के इस्लामीकरण को लेकर बेहद चिंतित हैं।"

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को उन मस्जिदों के बारे में सुनने को मिल रहा है जो उस जमीन के पास बन रही हैं। सांसद ने कहा कि उस पर उनका या उनके परिवार का पीढ़ियों से मालिकाना हक रहा है।


उन्होंने कहा, "हमारा पूरा समुदाय बदल रहा है। आप अपने क्षेत्र के लोगों को अपने स्थानीय मॉल में जाने की बात करते हुए सुनते हैं और जब आप चारों ओर देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि आप डलास, टेक्सास में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हैं। यह एक समस्या है।"

पीटीआई के मुताबिक सांसद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "बड़े पैमाने पर हो रहा इस्लामी प्रवास उस अमेरिका को खत्म कर रहा है जिसे हम जानते हैं और प्यार करते हैं।" गिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में टेक्सास के 26वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने कहा, "आप देख रहे हैं कि हमारे समुदाय, हमारी संस्कृति, जिस जगह को हम जानते हैं और प्यार करते हैं... वह पूरी तरह से बदल रही है। मेरे वोटर चिंतित हैं और मैं भी चिंतित हूं।" रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि उनके वोटर उन मस्जिदों के बारे में सुन रहे हैं जो उस ज़मीन के पास बन रही हैं जो उनके या उनके परिवार की पीढ़ियों से है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पूरे समुदाय बदल रहे हैं। और आप सुनते हैं कि वोटर अपने लोकल मॉल में जाने की बात करते हैं। और आप चारों ओर देखते हैं। ऐसा लगता है कि आप पाकिस्तान में हैं, डलास या टेक्सास में नहीं। यह एक समस्या है।"

ये भी पढ़ें- Surajkund Mela tragedy: सूरजकुंड में जिस इंस्पेक्टर की गई जान, उन्हें 2020 में मिला था मेडल, मार्च में होने वाले थे रिटायर

गिल 2024 में कांग्रेस के लिए चुने गए थे। वह प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका, बजट और निगरानी समितियों में कार्यरत हैं। इनमें डीओजीई (डेलिवरिंग ऑन गवर्नमेंट एफिशिएंसी) उपसमिति भी शामिल है। इसमें वह सीमा को सुरक्षित करने, जीवन की रक्षा करने, सरकारी अपव्यय को खत्म करने और अमेरिका की आर्थिक शक्ति को बहाल करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।