FIFA World Cup 2026 Awards: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सफर स्पेन की ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हो चुका है। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। मैच का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में हुआ। 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने शानदार गोल दागकर अर्जेंटीना की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। टोरेस का यही गोल मैच का निर्णायक साबित हुआ और स्पेन ने विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर इतिहास रच दिया।
पूरे मुकाबले में स्पेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अपनी मजबूत रणनीति एवं अनुशासित प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना को मात दी। इस जीत के साथ स्पेनिश खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच जश्न का माहौल बन गया।
किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट (Golden Boot)'
फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 10 गोल दागकर 'गोल्डन बूट (Golden Boot)' पुरस्कार अपने नाम किया। एम्बाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बीच पूरे टूर्नामेंट में कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, तीसरे स्थान के मुकाबले में एम्बाप्पे के दो गोल निर्णायक साबित हुए। जबकि फाइनल में मेसी गोल नहीं कर सके। इसी वजह से एम्बाप्पे लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने।
रोड्री बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का गोल्डन बॉल (Golden Ball) पुरस्कार स्पेन के मिडफील्ड स्टार रोड्री (Rodri) को मिला। यह अवार्ड पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है। रोड्री ने न केवल मिडफील्ड में खेल की रफ्तार कंट्रोल की। बल्कि अपनी शानदार कप्तानी और नेतृत्व क्षमता से स्पेन को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस उपलब्धि के साथ रोड्री ने अपने करियर में एक और बड़ा खिताब जोड़ लिया।
उनाई सिमोन ने जीता 'गोल्डन ग्लव (Golden Glove)'
स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन (Unai Simon) को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। उन्होंने पूरे फीफा वर्ल्ड कप में खेले गए 8 मैचों में केवल 1 गोल खाया और 7 क्लीन शीट अपने नाम कीं। फाइनल में भी उन्होंने अर्जेंटीना के हमलों को नाकाम करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति और सिमोन की बेहतरीन गोलकीपिंग ने विपक्षी टीमों के लिए गोल करना बेहद मुश्किल बना दिया। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्डन ग्लव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
19 वर्षीय पाउ कुबार्सी बने यंग 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'
स्पेन के 19 वर्षीय सेंटर-बैक पाउ कुबार्सी को टूर्नामेंट का यंग प्लेयर अवॉर्ड मिला। युवा डिफेंडर ने पूरे अभियान में स्पेन की मजबूत अगुवाई की। इस दौरान अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता, आत्मविश्वास और नेतृत्व का परिचय दिया। भले ही वह सुर्खियों में कम रहे। लेकिन स्पेन की खिताबी जीत में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रमुख अवार्ड लिस्ट
फीफा वर्ल्ड 2026 चैंपियन: स्पेन
गोल्डन बूट: किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 10 गोल
गोल्डन बॉल: रोड्री (स्पेन)
गोल्डन ग्लव: उनाई सिमोन (स्पेन)
यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: पाउ कुबार्सी (स्पेन)