FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप स्टेडियम में पानी की बोतल, बियर की कैन और पिज्जा का रेट सुन पकड़ लेंगे सिर!
FIFA World Cup 2026: अमेरिका और कनाडा में जारी 2026 FIFA वर्ल्ड कप देखने आए फैंस स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की चीजों की आसमान छूती कीमतों को लेकर हैरान हैं। कई समर्थकों ने ऑनलाइन रसीदें और मेनू बोर्ड की तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह टूर्नामेंट आम फैंस के लिए बहुत महंगा होता जा रहा है
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में खाने-पीने की कीमतों को लेकर फुटबॉल फैंस नाराज हैं
FIFA World Cup 2026: अमेरिका और कनाडा में जारी 2026 FIFA World Cup के दौरान स्टेडियमों में खाने-पीने की ऊंची कीमतों को लेकर फुटबॉल फैंस में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने खाने और ड्रिंक पदार्थों के बिल शेयर किए हैं, जिसके बाद टूर्नामेंट की बढ़ती लागत पर बहस छिड़ गई है।
फैंस का कहना है कि मैच टिकट, हवाई यात्रा और होटल पर भारी खर्च करने के बाद स्टेडियम के अंदर भोजन और ड्रिंक पदार्थों की कीमतें उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं। 48 टीमों और 104 मैचों के साथ यह फीफा इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होने जा रहा है, जिससे रिकॉर्ड कमाई की भी उम्मीद की जा रही है।
आसमान छूती कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजिलिस के एक प्रमुख स्टेडियम में बीयर की कीमत 15 से 22 डॉलर (करीब 1,425 से 2,090 रुपये) तक है। वहीं, एक बोतल पानी के लिए लगभग 500 रुपये और सॉफ्ट ड्रिंक के लिए 736 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। पिज्जा, टैको, बुरिटो और नाचोज जैसी लोकप्रिय खाद्य वस्तुओं की कीमत 19 से 20 डॉलर (करीब 1,805 से 1,900 रुपये) बताई गई है। एक साधारण हॉट डॉग की कीमत भी लगभग 950 रुपये है।
सिर्फ अमेरिका ही नहीं, कनाडा के टोरंटो में भी दर्शकों ने कीमतों को लेकर शिकायत की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक मेन्यू के अनुसार, दो हॉट डॉग और दो सॉफ्ट ड्रिंक की कीमत 57.50 कनाडाई डॉलर थी। जबकि कुछ बीयर की कीमत करीब 24 कनाडाई डॉलर तक पहुंच गई।
फीफा का बयान
फीफा का कहना है कि खाने-पीने की कीमतें संबंधित स्टेडियमों के मौजूदा कंसेशन ऑपरेटर तय करते हैं। संगठन के अनुसार, ये दरें उन स्टेडियमों में अन्य खेल आयोजनों के दौरान ली जाने वाली कीमतों के समान हैं और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
हालांकि, कई फैंस का मानना है कि ये कीमतें सामान्य दर्शकों की पहुंच से बाहर हैं। पूर्व वेल्स फुटबॉलर Thomas Hal Robson-Kanu ने इस स्थिति को शर्मनाक बताते हुए कहा कि टिकट, यात्रा और आवास पर पहले से भारी खर्च कर चुके फैंस को खाने-पीने के लिए इतनी अधिक रकम नहीं चुकानी चाहिए।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
स्टेडियमों में खाने-पीने की ऊंची कीमतों को लेकर फुटबॉल फैंस में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के बिल तथा मेन्यू की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद टूर्नामेंट की बढ़ती लागत पर बहस छिड़ गई है। फैंस का कहना है कि मैच देखने का अनुभव अब आम दर्शकों की पहुंच से दूर होता जा रहा है।
बढ़ती चिंताएं
खाने-पीने की कीमतों को लेकर उठे सवाल ऐसे समय सामने आए हैं, जब बड़ी संख्या में फैंस पहले ही हवाई टिकट, होटल और मैच टिकटों पर भारी खर्च कर रहे हैं। ऐसे में स्टेडियम के भीतर भोजन और पेय पदार्थों की ऊंची कीमतें उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं।
2026 का फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा। इसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता उत्तर अमेरिका के 16 शहरों में आयोजित होगी। फीफा को प्रसारण अधिकार, प्रायोजन, टिकट बिक्री और हॉस्पिटैलिटी पैकेजों से रिकॉर्ड राजस्व मिलने की उम्मीद है।
स्टेडियमों में क्या हैं कीमतें?
लॉस एंजिलिस के एक प्रमुख स्टेडियम में खाने-पीने की कीमतें अमेरिका के अन्य बड़े खेल आयोजनों जैसी ही बताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां एक बीयर की कीमत 15 से 22 डॉलर (करीब 1,425 से 2,090 रुपये) के बीच है।
वहीं, एक बोतल पानी के लिए 5.25 डॉलर (करीब 500 रुपये) चुकाने पड़ रहे हैं। सॉफ्ट ड्रिंक की कीमत 7.75 डॉलर (करीब 736 रुपये) है। खाने की बात करें तो पिज्जा, टैको, बुरिटो और नाचोज जैसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थ 19 से 20 डॉलर (करीब 1,805 से 1,900 रुपये) में मिल रहे हैं। यहां तक कि एक सिंपल हॉट डॉग की कीमत भी करीब 10 डॉलर (करीब 950 रुपये) बताई गई है।
टोरंटो में भी दर्शकों का झटका
महंगे खाने-पीने को लेकर शिकायतें सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं हैं। कनाडा के टोरंटो शहर से भी ऐसी ही प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक मेन्यू के अनुसार, दो हॉट डॉग और दो सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने पर 57.50 कनाडाई डॉलर खर्च करने पड़े। वहीं कुछ ब्रांड की बीयर की कीमत लगभग 24 कनाडाई डॉलर तक पहुंच गई, जिसे देखकर कई प्रशंसकों ने हैरानी जताई।
फीफा टूर्नामेंट के दौरान बनाए जाने वाले फैन जोन को आमतौर पर स्टेडियम की तुलना में कम खर्चीला विकल्प माना जाता है। लेकिन इस बार वहां की कीमतों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऑनलाइन पोस्ट के मुताबिक, फैन जोन में एक बीयर की कीमत करीब 19 डॉलर तक पहुंच रही है। जबकि सॉफ्ट ड्रिंक के लिए 7 से 10 डॉलर तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे उन दर्शकों की निराशा बढ़ी है जो कम बजट में मैचों का माहौल महसूस करना चाहते हैं।
क्या आम फैंस के लिए महंगा होता जा रहा है वर्ल्ड कप?
ऑनलाइन जारी बहस के बीच एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या फीफा वर्ल्ड कप जैसे ग्लोबल आयोजन धीरे-धीरे आम फुटबॉल प्रेमियों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। टिकटों, यात्रा और रहने के बढ़ते खर्च के साथ अब स्टेडियमों में खाने-पीने की कीमतें भी चर्चा का विषय बन गई हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा टूर्नामेंट के सबसे चर्चित विषयों में शामिल रह सकता है।
World Cup 2026 stadium prices hit different. Beer - $17.99 Water - $10.49 Peanuts - $8.99 Silver lining: the BTC cashback on these prices isn't bad either Comment + if you want BIGGER Kolo cashback on your WC spendings pic.twitter.com/RslttRnsap — Kolo (@KoloHub) June 15, 2026