Dubai International Airport: ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट के पास लगी आग, सभी उड़ानें रद्द, सामने आया वीडियो

Dubai International Airport: सोमवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास कथित तौर पर ईरान से आए एक ड्रोन ने हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ड्रोन एयरपोर्ट के पास ईंधन टैंक के पास गिरती है, जिसके बाद तेज आग लग जाती है।

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 8:41 AM
Story continues below Advertisement
ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट के पास लगी आग

Dubai International Airport: सोमवार को (स्थानीय समय) दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास कथित तौर पर ईरान से आए एक ड्रोन ने हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हवाई वस्तु (ड्रोन) एयरपोर्ट के पास ईंधन टैंक के पास गिरती है, जिसके बाद तेज आग लग जाती है और आसमान में काला धुआं उठने लगता है।

इससे पहले, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहरों के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों ने तेज धमाकों की आवाजें सुनने की सूचना दी, कुछ लोगों ने बताया कि एयरपोर्ट के पास धुआं और आग की लपटें उठती हुई देखी जा सकती थीं।


दुबई मीडिया ऑफिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि "ड्रोन दुर्घटना" के कारण "दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास" आग लग गई।

आपातकालीन और विशेष बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर भेजे गए और आवश्यक उपाय कर रहे हैं। मीडिया कार्यालय ने बताया कि सिविल डिफेंस की टीमें आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं। राहत की बात यह है की, अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

दुबई मीडिया ऑफिस ने X पर कई पोस्टों में बताया, “दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास एक ड्रोन दुर्घटना में ईंधन टैंकों में से एक क्षतिग्रस्त हो गया। दुबई सिविल डिफेंस की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।”

एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकी गईं

इस बीच, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए उड़ानें रोक दी हैं।

मीडिया कार्यालय ने बताया कि सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़ानें कुछ समय के लिए रोक दी हैं।

X पर एक पोस्ट में कहा गया है, “यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी नई जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें। जैसे ही नई जानकारी उपलब्ध होगी, उसे आधिकारिक माध्यमों से साझा किया जाएगा।”

इस बीच, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार पर एक अपडेट से पता चला है कि ड्रोन घटना के चलते दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं।

फ्लाइट रडार ने बताया कि कराची, काठमांडू, हनोई, अस्मारा और अम्मान से दुबई जाने वाली कम से कम पांच उड़ानें फिलहाल एयरपोर्ट पर रोक दी गई हैं।

यह घटना तब घटी जब ईरान ने दुबई और दोहा के कुछ कुछ इलाकों में रहने वाले नागरिकों को चेतावनी जारी कर उन क्षेत्रों को खाली करने का आग्रह किया।

इससे पहले रविवार को, ईरानी अधिकारियों ने एक अलग चेतावनी जारी कर लोगों से मिडिल ईस्ट के सबसे व्यस्त बंदरगाह से एक और यूएई के दो अन्य पोर्ट के आसपास के इलाकों को खाली करने की अपील की थी।

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों और हितों पर हमले कर रहा है। यह युद्ध ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद शुरू हुआ, जिसमें देश के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई और प्रमुख सरकारी और सैन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।

तब से ईरान ने पूरे क्षेत्र में बार-बार जवाबी हमले किए हैं। इन हमलों में मुख्य रूप से अमेरिकी राजनयिक मिशनों, सैन्य ठिकानों और अमेरिकी हितों से जुड़े अन्य स्थानों को निशाना बनाया गया है।

खाड़ी देशों ने संघर्ष के दौरान 2,000 से अधिक मिसाइल और ड्रोन हमलों की सूचना दी है। इन हमलों में तेल सुविधाएं, बंदरगाहों हवाई अड्डे, होटल और रिहायशी व व्यावसायिक इमारतों सहित कई तरह के स्थान प्रभावित हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें: Dancing Missile Sejjil: ईरान ने पहली बार किया 'डांसिंग मिसाइल सेजिल' का इस्तेमाल, थर्राया इजरायल और अमेरिका!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।