Dubai International Airport: सोमवार को (स्थानीय समय) दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास कथित तौर पर ईरान से आए एक ड्रोन ने हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हवाई वस्तु (ड्रोन) एयरपोर्ट के पास ईंधन टैंक के पास गिरती है, जिसके बाद तेज आग लग जाती है और आसमान में काला धुआं उठने लगता है।
