बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमला, IED ब्लास में एक अधिकारी समेत पांच जवानों की मौत

Balochistan : सोमवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक आईईडी ब्लास्ट में कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। बता दें कि कुछ दिन पहले 30-40 हथियारबंद लोगों ने बलूचिस्तान के एक मुख्य हाईवे को रोक दिया था और पुलिस की जेल वैन पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था

अपडेटेड May 06, 2025 पर 7:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर एक बार फिर हमला हुआ है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर एक बार फिर हमला हुआ है। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को निशाना बनाया गया है, जिसमें एक अधिकारी समेत 5 पाक सैनिकों की मौत की खबर है। इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। बता दें कि यहां पर फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया गया।

किया गया IED ब्लास्ट 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक आईईडी ब्लास्ट में कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। बता दें कि कुछ दिन पहले 30-40 हथियारबंद लोगों ने बलूचिस्तान के एक मुख्य हाईवे को रोक दिया था और पुलिस की जेल वैन पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था।


इलाके में BLA के लड़ाके हैं सक्रिय

पाकिस्तान लंबे समय से बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोह का सामना कर रहा है, जहां ये लड़ाके नियमित रूप से सुरक्षा बलों पर हमला करते हैं। ये समूह आरोप लगाते हैं कि पाकिस्तान सरकार ईरान और अफ़गानिस्तान की सीमा से जुड़े इस संसाधन से भरे प्रांत के स्थानीय लोगों को नजरअंदाज कर रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) इस क्षेत्र का सबसे प्रमुख और सक्रिय संगठन है।

लूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने विदेशी निवेश से जुड़ी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा परियोजनाओं को बार-बार निशाना बनाया है, खासकर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) जैसी चीन द्वारा समर्थित परियोजनाओं को। मार्च में अपने सबसे बड़े हमलों में से एक में, बीएलए के लड़ाकों ने एक यात्री ट्रेन का अपहरण कर लिया, सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया और तीन दिनों तक चली घेराबंदी के दौरान ड्यूटी पर न होने वाले कर्मियों की हत्या कर दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।