Get App

Flydubai विमान हादसे में बड़ा खुलासा: कट्टरपंथी को-पायलट का था इजरायल में प्लेन क्रैश कराने का प्लान! इंजन कर दिया था बंद

Flydubai incident: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला ओमानी को-पायलट प्लेन को तेल अवीव की एक इमारत से टकराकर क्रैश करना चाहता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, को-पायलट ने पैसेंजर जेट को नीचे गिराने की अपनी कोशिश नाकाम होने के बाद शायद प्लेन के इंजन बंद कर दिए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 7:50 AM
Flydubai विमान हादसे में बड़ा खुलासा: कट्टरपंथी को-पायलट का था इजरायल में प्लेन क्रैश कराने का प्लान! इंजन कर दिया था बंद
Flydubai incident: कट्टरपंथी ने नमाज पढ़ने का बहाना बनाया और कॉकपिट में रखी क्रैश ऐक्स से कैप्टन पर पीछे से हमला कर दिया

Flydubai incident: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़ी घटना में इजरायली खुफिया रिपोर्ट के हवाले से एक बेहद गंभीर दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी कट्टरपंथी को-पायलट अब्दुल्ला अल-हम्मामी ने कथित तौर पर पहले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को मारने और फिर विमान को इजरायल की राजधानी तेल अवीव ले जाकर एक गगनचुंबी इमारत से टकराने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि उसने नमाज पढ़ने का बहाना बनाया और इसके बाद कॉकपिट में रखी क्रैश ऐक्स से कैप्टन पर पीछे से हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, को-पायलट ने पैसेंजर जेट को नीचे गिराने की अपनी कोशिश नाकाम होने के बाद प्लेन के इंजन बंद कर दिए थे।

क्या हुआ था कॉकपिट में?

रिपोर्ट के अनुसार, अल-हम्मामी ने पहले नमाज करने का दिखावा किया। इसके बाद उसने कथित तौर पर क्रैश ऐक्स उठाई और पीछे से कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर हमला कर दिया। शुरुआत में मच्छार को लगा कि विमान का कोई टूटा हुआ हिस्सा उनसे टकराया है। लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि उन पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है।

हमले में कैप्टन को सिर पर गंभीर चोट लगी। उनका एक हाथ भी बुरी तरह घायल हो गया और काफी खून बहने लगा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद प्लेन में मौजूद यात्रियों और ड्यूटी से बाहर मौजूद दो पायलटों ने कॉकपिट में पहुंचकर स्थिति संभालने में मदद की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें