Get App

"दिखने में शांत, लेकिन बातचीत में 'जबरदस्त खिलाड़ी' हैं PM मोदी"... G7 समिट में ट्रंप ने की तारीफ, बोले- मैं उनके जैसा नहीं हूं

ट्रंप ने हाल के महीनों में कई बार मोदी को लेकर सकारात्मक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने पीएम मोदी को "शांत", "कूल" और यहां तक कि "टोटल किलर" तक बताया था। ट्रंप के अनुसार, इसका मतलब यह है कि मोदी भले ही सार्वजनिक तौर पर शांत और संयमित दिखाई देते हों, लेकिन बातचीत और फैसले लेने के मामले में बेहद मजबूत और प्रभावशाली नेता हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 7:18 PM
"दिखने में शांत, लेकिन बातचीत में 'जबरदस्त खिलाड़ी' हैं PM मोदी"... G7 समिट में ट्रंप ने की तारीफ, बोले- मैं उनके जैसा नहीं हूं
"दिखने में शांत, लेकिन बातचीत में 'जबरदस्त खिलाड़ी' हैं PM मोदी"... G7 समिट में ट्रंप ने की तारी

फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। समिट से अलग इन दोनों नेताओं के द्विपक्षीय बातचीत हुई, लेकिन उससे पहले ही ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ करते हुए दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चली आ रही मजबूत व्यक्तिगत दोस्ती को फिर से उजागर किया।

ट्रंप ने हाल के महीनों में कई बार मोदी को लेकर सकारात्मक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने पीएम मोदी को "शांत", "कूल" और यहां तक कि "टोटल किलर" तक बताया था। ट्रंप के अनुसार, इसका मतलब यह है कि मोदी भले ही सार्वजनिक तौर पर शांत और संयमित दिखाई देते हों, लेकिन बातचीत और फैसले लेने के मामले में बेहद मजबूत और प्रभावशाली नेता हैं।

16 महीने बाद आमने-सामने मिले मोदी और ट्रंप

फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में हुई ये मुलाकात पिछले 16 महीनों में दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक थी। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और बाद में व्यापार, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें