Switzerland: स्विट्जरलैंड के अल्पाइन गांव ब्लाटेन में इस सप्ताह एक बड़े लैंडस्लाइड के साथ बाढ़ आई। इस तबाही ने ब्लाटेन गांव को लाखों क्यूबिक मीटर बर्फ, कीचड़ और चट्टानों के नीचे दफना दिया। यह भयानक घटना 28 मई को तब हुई जब बिर्च ग्लेशियर के पीछे के पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया, जिससे लोत्सचेन्टल घाटी में एक घातक बाढ़ आ गई। हालांकि, गांव के 300 निवासियों को मई की शुरुआत में ही सुरक्षित निकाल लिया गया था, फिर भी ये तबाही बहुत भयानक थी। इस घटना ने एक बार फिर अल्पाइन क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन और भूवैज्ञानिक अस्थिरता के बढ़ते खतरों को उजागर किया है।
