Get App

जब एक कुत्ते की वजह से दो देशों में छिड़ गया युद्ध! दोनों तरफ मारे गए दर्जनों लोग

ये बात साल 1925 की है। बाल्कन क्षेत्र में ग्रीस और बुल्गारिया के बीच तनाव उस खिंची हुई डोरी की तरह था, जो किसी भी वक्त टूट सकती थी। बाल्कन युद्धों और पहले विश्वयुद्ध ने इस इलाके को बुरी तरह तोड़ दिया था। सीमा पर दोनों तरफ भारी-भरकम फौज तैनात थी और छोटी-छोटी झड़पें आम बात थीं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 5:26 PM
जब एक कुत्ते की वजह से दो देशों में छिड़ गया युद्ध! दोनों तरफ मारे गए दर्जनों लोग
जब एक कुत्ते की वजह से दो देशों में छिड़ गया यु्द्ध! दोनों तरफ मारे गए दर्जनों लोग (FILE PHOTO)

यह सुनने में बहुत अजीब लग सकता है कि कभी किसी कुत्ते की वजह से दो देशों में युद्ध छिड़ गया, मगर यह सच है। कहानी बड़ी अनोखी है कि एक कुत्ता सरहद पार कर गया, सिपाही पीछे दौड़ा, गोलियां चलीं और दो देश युद्ध के कगार पर आ खड़े हुए।

ये बात साल 1925 की है। बाल्कन क्षेत्र में ग्रीस और बुल्गारिया के बीच तनाव उस खिंची हुई डोरी की तरह था, जो किसी भी वक्त टूट सकती थी। बाल्कन युद्धों और पहले विश्वयुद्ध ने इस इलाके को बुरी तरह तोड़ दिया था। सीमा पर दोनों तरफ भारी-भरकम फौज तैनात थी और छोटी-छोटी झड़पें आम बात थीं।

फिर इसी बीच एक दिन एक कुत्ता सीमा पार कर बुल्गारिया की तरफ चला गया। सुनने में ये बहुत आम सी घटना लगती है, लेकिन इस घटना ने दो देशों के बीत युद्ध छिड़वा दिया।

पहली चिंगारी तब भड़की जब एक ग्रीक सैनिक का कुत्ता बुल्गारिया की सीमा में घुस गया। सैनिक उसे वापस लाने दौड़ा, ये देखकर बुल्गारी सेंट्रीज ने उस पर गोली चला दी और सैनिक मारा गया। बताया जाता है कि ये मामला तब और बढ़ गया, जब इस घटना की जांच करने गया एक और ग्रीक अफसर भी गोलीबारी में घायल हो गया। ये देख कर ग्रीस की सेना में गुस्से की लहर दौड़ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें