Get App

Hanta Virus: 'मौत वाले क्रूज' से घर लौटे यात्रियों ने बढ़ाई टेंशन! अमेरिका-फ्रांस सहित इन देशों में अब तक इतने पॉजिटिव, हाई अलर्ट पर WHO

Hantavirus Outbreak: जहाज पर अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक डच दंपत्ति और एक जर्मन महिला शामिल हैं। पहली मौत 11 अप्रैल को एक बुजुर्ग डच व्यक्ति की हुई थी। इसके बाद उनकी पत्नी की दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मौत हो गई। अमेरिका ने पुष्टि की है कि एक नागरिक पॉजिटिव पाया गया है, जबकि एक अन्य 16 यात्रियों में हल्के लक्षण दिखे हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 11, 2026 पर 4:08 PM
Hanta Virus: 'मौत वाले क्रूज' से घर लौटे यात्रियों ने बढ़ाई टेंशन! अमेरिका-फ्रांस सहित इन देशों में अब तक इतने पॉजिटिव, हाई अलर्ट पर WHO
स जहाज पर अब तक तीन यात्रियों की जान जा चुकी है, जिसके बाद इसे 'मौत का क्रूज' कहा जा रहा है

Hantavirus Outbreak: हंता वायरस का एपीसेंटर बने डच क्रूज शिप MV Hondius से अपने-अपने देश लौटे यात्रियों ने अब दुनिया भर की स्वास्थ्य एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। क्रूज से सुरक्षित निकाले गए यात्रियों में से एक अमेरिकी और एक फ्रांसीसी नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अटलांटिक महासागर में फंसे इस जहाज पर अब तक तीन यात्रियों की जान जा चुकी है, जिसके बाद इसे 'मौत का क्रूज' कहा जा रहा है।

अमेरिका और फ्रांस में अलर्ट, बिगड़ रही मरीजों की हालत

जहाज से रेस्क्यू किए गए यात्रियों के अपने देश पहुंचते ही संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि एक नागरिक पॉजिटिव पाया गया है, जबकि एक अन्य यात्री में हल्के लक्षण दिखे हैं। इन सभी 17 अमेरिकी यात्रियों को नेब्रास्का के एक मेडिकल फैसिलिटी में 'बायोकंटेनमेंट यूनिट' में रखा गया है।

वहीं फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट ने बताया कि पेरिस में एक महिला संक्रमित मिली है और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है। उनके संपर्क में आए 22 लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें