विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, डच क्रूज शिफ MV Hondius पर फैले हंता वायरस (Hantavirus) के मामले में इंसान से इंसान में संक्रमण फैलने की आशंका जताई गई है। आमतौर पर यह वायरस चूहों जैसे कुतरने वाले जानवरों से फैलता है, लेकिन WHO का कहना है कि इस मामले में “बहुत करीबी संपर्क” (जैसे एक ही कमरे में रहने वाले कपल्स) के कारण संक्रमण फैल सकता है। हालांकि, ऐसा होना बहुत दुर्लभ है और आम लोगों के लिए खतरा कम बताया गया है।
