Get App

Houthi attacks Mecca: सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच घातक युद्ध! पहली बार मक्का के हवाई क्षेत्र में घुसा ड्रोन, इमरजेंसी अलर्ट

Houthi attacks Mecca: सऊदी अरब ने कहा है कि यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से मक्का की तरफ भेजे गए एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया गया है। इस घटना से पवित्र शहर के लिए खतरा पैदा हो सकता है। सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि रॉयल सऊदी एयर डिफेंस फोर्सेज ने उस खतरनाक ड्रोन को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही रोक दिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 9:20 AM
Houthi attacks Mecca: सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच घातक युद्ध! पहली बार मक्का के हवाई क्षेत्र में घुसा ड्रोन, इमरजेंसी अलर्ट
Houthi attacks Mecca: मक्का की ओर बढ़ रहे हूती ड्रोन को सऊदी अरब ने मार गिराने का दावा किया है

Houthi attacks Mecca: सऊदी अरब में मक्का के हवाई क्षेत्र में एक ड्रोन के पहली बार एंट्री करने की खबर सामने आई है। यमन के हूती विद्रोहियों ने को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि सऊदी एयर डिफेंस ने ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। घटना के बाद पवित्र शहर मक्का की सुरक्षा को लेकर सऊदी अधिकारियों की ओर से कड़ा बयान सामने आया है। हूती विद्रोहियों के हमले को देखते हुए सऊदी अरब की सरकार ने मक्का शहर के लिए 'इमरजेंसी अलर्ट' जारी किया है।

'अल जज़ीरा' की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने कहा है कि हुतियों की ओर से मक्का की तरफ भेजे गए एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया गया है। इस घटना से पवित्र शहर के लिए खतरा पैदा हो सकता है। सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने बताया, "मंगलवार शाम को रॉयल सऊदी एयर डिफेंस फोर्सेज ने उस खतरनाक ड्रोन को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही रोक दिया।"

पवित्र शहर में पहली बार अलर्ट

सऊदी नेतृत्व वाले यमन सैन्य गठबंधन ने आरोप लगाया है कि ड्रोन के जरिए मक्का को निशाना बनाने का प्रयास हूती विद्रोहियों के उल्लंघनों के रिकॉर्ड में एक 'काला धब्बा' रहेगा। गठबंधन ने यह भी कहा कि मक्का और मदीना में स्थित पवित्र स्थलों की सुरक्षा 'रेड लाइन' है। सऊदी अरब ने मंगलवार को मक्का में संभावित खतरे की चेतावनी देते हुए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें