Iran-US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका मकसद ईरान के तेल पर कब्जा करना है। युद्ध के बीच तेल अब कूटनीति का केंद्र बन गया है। अमेरिका की नजर विशेष रूप से खर्ग द्वीप पर है, जो ईरान की अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन है। आपको बता दें कि ईरान के तेल पर कब्जे वाले बयान से पहले ही ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बनाकर वहां के तेल पर नियंत्रण का दावा कर चुके हैं।
