अमेरिका में एक भारतीय व्यक्ति को अपने ही घर में पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोपी की पहचान 51 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के दौरान घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने आलमारी में छिपकर अपनी जान बचाई।
