US Helicopter Accident: अमेरिका में हेलिकॉप्टर क्रैश में भारतीय मूल के पायलट की मौत, कुछ घंटे पहले हुई थी शादी
US Helicopter Accident: अमेरिका के जॉर्जिया में शादी के कुछ ही घंटों बाद एक भारतीय मूल के व्यक्ति की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 26 साल के डेव फिजी, जो डेल्टा एयर लाइन्स के पायलट थे और जिनका परिवार केरल से ताल्लुक रखता है।
अमेरिका में हेलिकॉप्टर क्रैश में भारतीय मूल के पायलट की मौत, कुछ घंटे पहले हुई थी शादी
US Helicopter Accident: अमेरिका के जॉर्जिया में शादी के कुछ ही घंटों बाद एक भारतीय मूल के व्यक्ति की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 26 साल के डेव फिजी, जो डेल्टा एयर लाइन्स के पायलट थे और जिनका परिवार केरल से ताल्लुक रखता है, अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर जा रहे थे, तभी उनका Robinson R66 हेलीकॉप्टर डॉसनविले स्थित शादी स्थल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अटलांटा न्यूज फर्स्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, हेलिकॉप्टर का पायलट भी इस हादसे में मारा गया है। हालांकि, उसकी पहचान अभी अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं की है।
रिपोर्ट के अनुसार, डेव फिजी की दुल्हन, जेसनी, जो पेशे से नर्स हैं, दुर्घटना में बच गईं और फिलहाल मेट्रो अटलांटा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
आखिरी खुशनुमा पल
डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने अटलांटा न्यूज़ फर्स्ट को बताया कि "मेरा बेटा बहुत खुश था।"
पिता के अनुसार, डेव ने शुक्रवार को जेसनी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात करीब 10 साल पहले न्यू टेस्टामेंट चर्च में हुई थी। डॉसनविल के द रिवीयर (The Revere) में हुई इस शादी में करीब 400 मेहमान शामिल हुए थे।
शादी के रिसेप्शन के बाद, नवविवाहित जोड़ा जॉर्जिया के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, डेकाल्ब-पीचट्री एयरपोर्ट के लिए रॉबिन्सन आर66 हेलीकॉप्टर में सवार हुआ। बताया जाता है कि यह उड़ान अटलांटा के एक होटल में रात बिताने से पहले जोड़े के लिए एक विशेष विदाई थी।
शादी के रिसेप्शन के बाद नवविवाहित जोड़ा Robinson R66 हेलिकॉप्टर में सवार हुआ, जो उन्हें जॉर्जिया के दूसरे सबसे व्यस्त एयर पोर्ट DeKalb-Peachtree Airport ले जाने वाला था। यह उड़ान उनके लिए एक खास विदाई यात्रा थी, जिसके बाद उन्हें अटलांटा के डाउनटाउन होटल में रात बितानी थी।
लेकिन यह हेलिकॉप्टर अपने तय स्थान तक नहीं पहुंच सका और डॉसन काउंटी के एक सुनसान जंगल वाले इलाके में क्रैश हो गया। यह जगह माउंट वर्नन ड्राइव के पास है और उनकी शादी के स्थल से ज्यादा दूर नहीं थी।
शोक में डूबी पत्नी
जॉर्ज फिजी ने बताया कि दुर्घटना के बाद अधिकारियों को हेलीकॉप्टर का पता लगाने में काफी समय लगा। इस दौरान, चोटों और खरोंचों से ग्रस्त जेसनी कथित तौर पर बचाव दल द्वारा निकाले जाने से पहले लगभग छह घंटे तक मलबे में फंसी रहीं।
जॉर्ज फिजी ने बताया कि “जब उन्हें होश आया तो उन्होंने अपने बेटे डेव को अपनी गोद में देखा। उन्होंने उस पर खून देखा, और तब तक उसका शरीर पूरी तरह ठंडा हो चुका था। वह एक नर्स हैं, इसलिए उन्हें पता था कि उसकी मौत हो चुकी है।"
उन्होंने आगे कहा, "जेसनी बहुत दुखी है, लेकिन अब संभल रही है।"
उड़ान को लेकर डेव की चिंता
उनके पिता के अनुसार, डेव जो डेल्टा एयर लाइन्स में फर्स्ट ऑफिसर थे, उड़ान से पहले मौसम को लेकर चिंतित थे।
जॉर्ज फिजी ने कहा, "चूंकि मेरा बेटा पायलट था, इसलिए उसने पायलट से कहा कि विजिबिलिटी शून्य है, और जब ऐसी स्थिति होती है तो हम कभी उड़ान नहीं भरते।" लेकिन Robinson R66 के पायलट ने कथित तौर पर उनसे कहा कि वे अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हेलिकॉप्टर क्रैश कैसे हुआ।