अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय स्टूडेंट्स के परिवार की चिंता बढ़ रही है। इसकी वजह अमेरिकी सरकार की सख्त पॉलिसी है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में रह रहे विदेशी लोगों के लिए सरकार की पॉलिसी सख्त हुई है। अमेरिकी सरकार ने उन विदेशी स्टूडेंट्स को उनके देश भेजने का फैसला किया है, जो पिछले साल फिलिस्तीन समर्थक आंदोलन में शामिल हुए थे। इनमें दो भारतीय स्टूडेंट्स भी हैं। बदर खान सूरी जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में पोस्ट डॉक्टोरल फेलो हैं, जबकि रंजनी श्रीनिवासन कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अर्बन प्लानिंग की डॉक्टोरल स्टूडेंट हैं।
